स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar News Today: भारी मात्रा में नशीला पदार्थ सहित कार सवार दो युवक काबू , भिवानी जिले के युवक कर रहे थे नशा तस्करी, हिसार पुलिस ने दबोचा

 Hisar news Today: Two youths travelling in car were caught with huge amount of drugs, youths from Bhiwani district were involved in drug smuggling, Hisar police caught them.    

80 किलो डोडा पोस्त सहित कार सवार 2 गिरफ्तार 

 Haryana News , Hisar: पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने सिवानी हिसार हाईवे पर देवशर फीडर के नजदीक से कार सवार दो युवकों को काबू कर 80 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है।








    एएसआई फलेल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि कार सवार दो युवक भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर राजस्थान से हिसार की तरफ आ रहे है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के सिवानी हिसार हाईवे पर देवसर फीडर के पास असरदार नाकाबंदी कर कार सवार दो युवकों को काबू किया। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम गैंडावास, भिवानी निवासी मुकेश और संजय बताया। 









नियमनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मोजुदगी में तलाशी लेने पर बोलेनो गाड़ी से प्लास्टिक के पांच कट्टो में 80 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। बरामद डोडा पोस्त और बोलेनों गाड़ी को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त मुकेश और संजय के खिलाफ थाना आजाद नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से आगामी गहन पूछताछ जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |