स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई लूट की वारदात, तीन गिरफ्तार, चोरी करने के 6 घंटे बाद ही चोर पहुंचा सलाखों के पीछे

 Hisar police solved the robbery case within 24 hours, three arrested


     Haryana News, Hisar : थाना शहर पुलिस ( City Police Station Hisar) ने सैलून कर्मचारी से 20 हजार रुपए, मोबाइल फोन और पर्स छीनने की वारदात को 24 घंटे में सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सिवानी निवासी सुमित उर्फ गोलू, आजाद नगर निवासी नितेश और अंजलि के रूप में हुई है।






    थाना प्रबंधक शहर इंस्पेक्टर अमित ने बताया कि थाना शहर में ग्रोवर कॉम्प्लेक्स स्थित परफेक्ट सीजर सैलून के कर्मचारी ऋषि नगर निवासी उस्मान ने दो युवकों और एक युवती द्वारा मारपीट कर 20 हजार रुपए, मोबाइल फोन और पर्स जिसमे आधार कार्ड था छीनने के बारे में शिकायत दी थी। जिसमे उसने बताया कि वह ग्रोवर कॉम्प्लेक्स स्थित परफेक्ट सीजर सैलून में पिछले 5/6 साल से काम करता है। 6 अगस्त की रात में वह सैलून से काम करके जैसे ही ग्रोवर मार्केट से निकला तो पिछे से 2-3 लडके व एक लडकी ने अचानक उसके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन, पर्स और 20 हजार रुपए  छीन कर भाग गए। पर्स में आधार कार्ड था। 








    थाना प्रबंधक ने बताया कि पुलिस ने दी गई शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर, एएसआई सुमन और मुख्य सिपाही गौतम की पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। अभियोग में आगामी जांच जारी है।






पुलिस ने 6 घंटे में चोरी के आरोपी को दबोचा

   थाना शहर पुलिस में बुधवार सुबह सत्यनगर हिसार स्थित इलेक्ट्रॉनिक तराजू बनाने की फैक्ट्री से नकदी चोरी के मामले में आरोपी ऋषि नगर हिसार निवासी रूपेश को वारदात के 6 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर चोरी शुदा धनराशि बरामद की है। 






   थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर अमित ने बताया कि आज सुबह बस स्टैंड पुलिस चौकी में प्रेम नगर हिसार निवासी अनूप ने उसकी सत्य नगर हिसार स्थित इलेक्ट्रॉनिक तराजू बनाने वाली फैक्ट्री से 12 हजार रुपए चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिसमे उसने बताया कि आज दिनांक 08.08.2024 को वह सुबह करीब 9.00 बजे फैक्ट्री मे आया तो उसने देखा कि उसके आफिस का दरवाजा टुटा हुआ है और ऑफिस की मेज की दराज से करीब 12 हजार रुपए चोरी हो गए। पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना शहर हिसार में सुसंगत धाराओं में अभियोग अंकित कर उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा 11 हजार 500 रुपए बरामद किए है। आरोपी से आगामी पूछताछ जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |