भिवानी में अजीतपुरा के युवक का मर्डर, पोस्टमार्टम हाउस के बाहर तनाव
Murder of Ajitpura youth in Bhiwani, tension outside post mortem house - Bhiwani News Today
हरियाणा न्यूज भिवानी : भिवानी के मिनी बाईपास पर एक बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने दो युवकों पर ताबड़तोड चाकूओं से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। गुरुवार को सामान्य अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। इस दौरान गांव अजीतपुरा व एक अन्य गांव के लोग अस्पताल पहुंचे। इस दौरान अस्पताल में जबरदस्त तनाव रहा। हालांकि अस्पताल में पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने तक सैंकड़ों लोगों की भीड़ लगी रही।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम गांव अजीतपुरा निवासी नवीन व उसका भाई बाइक पर सवार होकर गांव जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग बाइक पर सवार होकर सुबह शुरू हुआ पोस्टमार्टम रात को ही पुलिस शव को लेकर सामान्य अस्पताल लेकर पहुंच गई। गुरुवार सुबह अस्पताल में पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू हुई तो गांव अजीतपुरा व एक अन्य गांव के लोग पहुंच गए। पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान तनाव बना रहा। तनाव को देखते हुए अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल पहुंच गया।
पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने तक तनाव बना रहा। शव ले जाने के बाद ही पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। आए और न जाने किस वजह से उनकी बाइक सवारों के साथ तू तड़ाक हो गई। बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने अजीत पुरा निवासी दोनों युवकों पर चाकुओं से ताबड़तौड़ वार किए। इस दौरान नवीन के सीने पर अनेक वार होने की वजह से खून बहने लगा। बाद में आरोपी उसको सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks