स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सफीदों में हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार कॉलेज के दो छात्रों की मौत

 Accident in Safidon, two college students riding bike died after being hit by car


हरियाणा न्यूज, जींद : जींद जिले के सफीदों-पानीपत रोड पर सफीदों सीमा से कुछ दूरी पर एक डस्टर कार ने बाइक को खड़ी बाइक में टक्कर दे मारी। इस टक्कर में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृत्तक युवकों की पहचान सफीदों उपमंडल के गांव सिंघपुरा निवासी विकास (22) व गांव अरड़ाना (असंध) निवासी अजय (21) के रूप में हुई है। उनके शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया जाएगा। घटना में कार में सवार भी घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि उनका अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि वे कहां के हैं। 







मृतक दोनों युवक गांव नारा स्थित एक कालेज के विद्यार्थी बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार वीरवार सांय बुंदाबांदी चली हुई थी। बुंदाबांदी से बचने के लिए दोनों सड़क किनारे बाइक रोककर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफतार से डस्टर कार आई और दोनों युवकों को टक्कर दे मारी। जिसके बाद कार एक वृक्ष को तोड़ते हुए सड़क किनारे खेतों में जा घुसी और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों के द्वारा डस्टर कार में सवारों को पानीपत ले जाया गया। वहीं दोनों बाइक सवार दोनों युवकों को भी इलाज के लिए पानीपत ले जाया गया था, जहां पर डाक्टरों ने दोनों को मृत्त घोषित कर दिया।





हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस कार चालक को तलाशने में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक कार सवार युवकों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |