जींद में सर्दिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, गले में रस्सी का निशान, बुखार होने सूचना पर भाई लेकर आए थे स्कूल से
Teenage girl dies under suspicious circumstances in Jind, rope marks around neck, brother brought her from school after getting information about fever - Jind News Today
हरियाणा न्यूज जींद : जींद शहर की राम कालोनी में वीरवार दोपहर को किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही आसपास में हडकंप मच गया। मृतक के गले में निशान बना हुआ है। दाये हाथ पर किशोरी का नाम पेन से लिखा हुआ है। परिजनों ने किशोरी की मौत पर संदेह जताते वीडियोग्राफी के बीच चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राम कालोनी निवासी 16 वर्षीय सोनिया सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। वीरवार दोपहर को सोनिया को बुखार की सूचना पर भाई अजय व ताऊ का बेटा विजय बाइक पर उसे घर ले आए। जिसके बाद सोनिया को बेड पर लेटा दिया। कुछ समय के बाद जब सोनिया को संभाला गया तो बेसुध पड़ी हुई थी। जिस पर उसे नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतका के गले में गहरा नीला निशान बना हुआ था। पांव पीले हो चुके थे। दाये हाथ पर मृतका का पेन से नाम लिखा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks