सांसद कुमारी सैलजा की कांग्रेस संदेश यात्रा हिसार पहुंची | MP Kumari Selja Congress Sandesh Yatra reached Hisar
MP Kumari Selja Congress Sandesh Yatra reached Hisar - Hisar News Today
शहर में लोगों की जुटी भीड़, शहर के मुख्य इलाकों में की पदयात्रा
हरियाणा न्यूज हिसार : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व सीडब्ल्यूसी की सदस्य कुमारी सैलजा की संदेश यात्रा शनिवार को हिसार पहुंची। हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने सांसद कुमारी सैलजा की कांग्रेस संदेश यात्रा को प्रभावशाली बताया है।
बीती 27 जुलाई को अंबाला से शुरू हुई कांग्रेस संदेश यात्रा में यहां जिले के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी कांग्रेस नेता कार्यकर्ता देखने को मिले-हरियाणा का हक मिलने तक आगे बढ़ते हुए हिसार पहुंची। पदयात्रा का हिसार के डोगरान मोहल्ला बाजार, गुरु रविदास चौंक (भाभड़ा चौक) से शुभारंभ हुआ। गुरु रविदास चौक से इंद्रा मार्केट, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, राजगुरु मार्केट, नागोरी गेट मार्केट, मोती बाजार, गांधी चौक, भगत सिंह चौक, पड़ाव चौक, जहाजपुल चौक, मुल्तानी चौक से होकर वापिस गुरु रविदास चौक पर समापन हुआ। यहां से रविवार 4 अगस्त को फरीदाबाद में यह यात्रा निकाली जाएगी।
इस पदयात्रा के बारे में एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने बताया कि हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने जनवरी माह में भी कांग्रेस संदेश यात्रा निकालकर जन-जन को कांग्रेस पार्टी से जोडऩे का काम किया था। इस संदेश यात्रा का सराहनीय परिणाम लोकसभा चुनाव में देखने को मिला और कांग्रेस हरियाणा में पांच लोकसभा सीट जीतने में कामयाब रही। उन्होंने बताया इसी भांति अब सैलजा पदयात्रा करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडग़े व लोकसभा में विपक्ष के नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। इसके साथ-साथ जनता को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से भी अवगत करवाया जा रहा है। इतना ही नहीं लोगों को कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों से भी रूबरू करवाया जा रहा है।
खोवाल ने कहा कि कुमारी सैलजा की पदयात्रा व जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ से यह प्रतीत होता है कि हरियाणा की 36 बिरादरी के लोग बहन सैलजा को मुख्यमंत्री के रूप मेें देखना चाहते हैं। जहां भी सांसद कुमारी सैलजा जाती हैं, वहीं उनके विचार सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ता है। देखा जाए तो कुमारी सैलजा ने हमेशा अपने पिता पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री दलबीर सिंह जी की भांति सिद्धांतों की राजनीति की है। इसके साथ ही निष्पक्ष, बेदाग व जनहित के कार्य करते हुए उन्होंने पूरे देश में लोकप्रियता हासिल की है। तीन दशकों के राजनीतिक जीवन में सर्व समाज को साथ लेकर चलते हुए बहन सैलजा ने देश की राजनीति में सादगी, ईमानदारी व समर्पण की मिसाल कायम की है। कुमारी सैलजा की इस छवि के कारण जनता उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देख रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks