क्लर्क लगवाने के नाम पर कुश्ती खिलाड़ी से हड़पे 10 लाख रुपये
10 lakh rupees were extorted from a wrestler in the name of getting a clerk job.
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली में क्लर्क लगवाने के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी
हरियाणा न्यूज भिवानी : Clerk Jobs in Indian Council of Agricultural Research New Delhi में क्लर्क लगवाने के नाम पर कुश्ती खिलाड़ी से 10 लाख रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नाथुवास वासी राहुल ने बताया कि वह कुश्ती का खिलाड़ी है। करीब एक-डेढ साल पहले मेरी आरोपित कुलदीप व अर्जुन से भिवानी में मुलाकात हुई थी और हमारी दोस्ती हो गई थी। जिस कारण वह उन पर विश्वास करने लगा।
जुलाई 2023 में आरोपित सुरेन्द्र व अतुल जैन ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली में उनकी जान पहचान है। वे बेरोजगार युवकों को नौकरी लगवा सकते है। नौकरी के नाम पर 10 लाख रुपये मांगे। नौकरी की बात आने पर मैने हां कर दी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली में क्लर्क के पद पर नौकरी लगवाने की बात हुई। जिस पर उसने 25 जुलाई 2023 से 27 अगस्त 2023 के बीच 10 लाख रुपये दे दिए। उसे दिल्ली बुलाकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिया गया। पहले कहा कि चुनाव होने के कारण ज्वाइनिंग नहीं हो पा रही है।
पीड़ित ने बताया कि उसे बाद में पता चला कि आरोपित सुरेन्द्र सिंह व अतुल जैन की ओर से दिया गया ज्वाइनिंग लैटर फर्जी है। जिस पर उसने उनसे रूपये मांगे तो वे बार-बार टरकाने लगे। उसके साथ कुलदीप, अर्जुन वासी सांकरोड, सुरेंद्र, तेजपाल गांव बड़ाऊ राजस्थान, अतुल जैन, दीपक कुमार वासी लोनी उत्तर प्रदेश ने उसके साथ धोखा किया है। औद्योगिक थाना से एएसआइ विजेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है।
Haryana News Today :-
नोटों का बंडल देने का झांसा दे महिला से ठगी सोने की चूड़ियां और अंगूठी,
कुवैत में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 15 लाख, चार युवकों को दुबई में बनाया बंधक,
सरपंच के प्रमाण-पत्र नहीं हुए प्रमाणित, बर्खास्त, युवा कल्ब ने की थी शिकायत,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks