Facebook Friend ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर किया महिला से गैंगरेप
Facebook friend gangraped woman by promising her job - Hisar News Today
हरियाणा न्यूज हिसार : एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर फतेहाबाद एरिया की 25 वर्षीय महिला के साथ नौकरी का झांसा देकर आजाद नगर में गैंगरेप किया। महिला की दोस्ती सिवानी के सुनील से फेसबुक पर हुई थी। महिला थाना पुलिस ने सिवानी के सुनील और सारंगपुर निवासी उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज किया है।
फतेहाबाद की महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि डेढ़ साल पहले सिवानी के सुनील के साथ फेसबुक अकाउंट के माध्यम से स पर्क हुआ। वह तब से चैंटिंग द्वारा संपर्क साधे हुआ था और मुझे मैसेज करता रहता था। 3 माह पहले मेरी माता का देहान्त होने पर मैंने सुनील से मेरे परिवार की आर्थिक हालत खराब होने के कारण किसी जगह नौकरी पर लगवाने के बारे में बात की थी।
महिला ने बताया कि तब उसने कहा था कि मैं तुम्हारे लिए कहीं नौकरी की बात करता हूं। उसके बाद करीब सप्ताह पहले ऑटो मार्किट से किसी सन्दीप नामक व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि सुनील ने आपकी नौकरी के लिए बोला था। मैं नौकरी के बारे में आपसे दोपहर बाद बात करूंगा। उसके बाद सुनील 29 जुलाई को सुबह फोन करके बोला कि आपको दुकान पर लगवाना है और दोपहर तक यहां आ जाना।
पीड़िता ने कहा कि मैं आई तो सुनील मुझे नौकरी दिलवाने वास्ते आजाद नगर के एक मकान में ले गया। वहां सारंगपुर का एक युवक मौजूद था। सुनील व उस युवक ने वहां बारी-बारी मेरे साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। फिर सुनील मुझे बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गया। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में एक नामजद समेत दो लोगों के गिलाफ केस दर्ज किया है।
Hisar ki taaja khabar : -
Hansi Barwala Road accident : गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत व बेटा घायल,
नारनौंद : घर में घुसकर महिला को दी जान से मारने की धमकी, दो पर केस दर्ज,
SBI Bank Narnaund: बैंक में सोने के नकली गहने गिरवी रखकर लिया लोन, मामला दर्ज,
Jind Kaithal Morning News : संक्षिप्त खबरें, एक नजर में दो जिले,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks