Hansi News: दीपेंद्र हुड्डा की यात्रा में जेब काटने के मामले में नारनौंद क्षेत्र के गांव का तीसरा आरोपित गिरफ्तार
Hansi News: Third accused from kapro village in Narnaund area arrested in the case of pickpocketing during Dipender Hooda visit
हरियाणा न्यूज हांसी : हांसी में दीपेंद्र हुड्डा की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा के दौरान लोगों की जेब काटने वाले तीसरे आरोपी को हांसी शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव कापड़ो निवासी सुरेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से चोरी किए गए पैसे व अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ करेगी। वही मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना शहर हांसी में तैनात ए.एस.आई. रविकांत ने बताया कि दोनों आरोपियों ने 19 जुलाई को हांसी के काली देवी चौक के पास रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुडा के प्रोग्राम दौरान भीड़ का फायदा उठाकर कई व्यक्तियों की जेब में से नकदीए मोबाइल व पर्स चोरी कर लिए थे।
थाना शहर हांसी पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
Hisar ki taaja khabar : -
Facebook Friend ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर किया महिला से गैंगरेप,
Hansi Barwala Road accident : गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत व बेटा घायल,
नारनौंद : घर में घुसकर महिला को दी जान से मारने की धमकी, दो पर केस दर्ज,
SBI Bank Narnaund: बैंक में सोने के नकली गहने गिरवी रखकर लिया लोन, मामला दर्ज,
Jind Kaithal Morning News : संक्षिप्त खबरें, एक नजर में दो जिले,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks