सर्वजातीय धत्तरवाल खाप हरियाणा की बैठक आयोजित, समाज सुधार के 6 प्रस्ताव पारित
meeting of Sarvajaati Dhattarwal Khap Haryana, 6 proposals for social reform passed
धत्तरवाल इतिहास एवं वंशावली पुस्तक का विमोचन
हरियाणा न्यूज उकलाना : हिसार जिले के गांव बिठमड़ा में सर्वजातीय धत्तरवाल खाप हरियाणा की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता सतबीर धत्तरवाल खानक ने की। मंच संचालन पासाराम धत्तरवाल ने किया। बैठक में पूरे हरियाणा के विभिन्न गांवों से धत्तरवाल गोत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति पहुंचे। खाप के प्रधान मा.् छबीलदास शास्त्री व गांव बिठमड़ा के धत्तरवाल परिवार द्वारा बैठक में पहुंचे धत्तरवाल गोत्र के लोगों का स्वागत किया गया। सतबीर खानक की अध्यक्षता में 3 घण्टे तक बैठक चली। बैठक के शुभारंभ पर देश के वीर शहीदों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद बैठक में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए और अपने सुझाव दिए गए। सभी ने सर्वसम्मति से समाजहित में प्रस्ताव पास किए गए।
प्रधान छबीलदास शास्त्री ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से अपने-अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा अच्छे संस्कार देने पर विशेष ध्यान देने, धत्तरवाल खाप की अगली मीटिंग फरवरी 2025 में दोंगड़ा जाट गांव में आयोजित करने, धत्तरवाल खाप का चबूतरा बनाने को लेकर विचार करने, विशिष्ट व्यक्ति व खिलाडिय़ों को सम्मानित करने, हर साल रक्तदान शिविर लगाने व आंखों का चेकअप कैम्प खाप की तरफ से आयोजित करने, हर साल ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने, जो भी धत्तरवाल भाई-बहन राजनीति, खेल, शिक्षा में आगे बढ़ रहे हैं उनकी हर संभव मदद करने के प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में मौजूद गण्यमान्य व्यक्तियों ने कहा कि आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए कार्य करें और समाज में फैली कुरीतियों को लेकर समाज में जागरूकता लाएं। समाज जागरूक होगा तो समाज व देश का विकास होगा। इस मौके पर राजस्थान के बाडमेर निवासी जेठाराम धत्तरवाल द्वारा लिखित धत्तरवाल इतिहास एवं वंशावली का धत्तरवाल गोत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा विमोचन किया गया।
जेठाराम धत्तरवाल ने बताया की इस पुस्तिका में धत्तरवाल गोत्र की वंशावली को संकलित किया गया है। बैठक में उपस्थित सभी व्यक्तियों द्वारा उनके इस प्रयास की सराहना की ओर बधाई दी। समापन मौके पर सर्वजातीय धत्तरवाल खाप हरियाणा के पदाधिकारियों व गांव बिठमड़ा के धत्तरवाल परिवार की ओर से बैठक में पहुंचे सभी गांवों के गण्यमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। अब धत्तरवाल खाप की अगली बैठक फरवरी 2025 में जिला महेंद्रगढ़ के गांव डोंगरा जाट में आयोजित की जाएगी।
इस मौके पर पूर्व प्रधान अंकित भैणी महाराजपुर, हरदीप बेलरखा, मा. अनूप, मा. ईश्वर सिंह, प्रकाश भेरियां, सुरजभान सुरबरा, सुरजभान डांगरा, बलबीर व ओमप्रकाश जोगीवाला, शमशेर भाडा, प्रेम व नरेश लेगा, अजीत व धर्मबीर दोंगड़ा जाट, प्यारेलाल कुलेरी, डा. वेदप्रकाश चितैण, महेंद्र हांसावाला, धर्मबीर अजायब, जयसिंह व मा. जयपाल माऊ ढाणी, रमेश खापड़वास, मनीराम कुम्हारिया, रामकुमार खैरकां, विनोद खाई, रामकुमार खैरमपुर, गांव बिठमड़ा से टेकराम, धूपसिंह, धर्मबीर, भीमसिंह, बलवान सैक्ट्री, जयपाल, विजेंद्र, जीतू, नफेसिंह, भरथा, सतबीर, छबीला, रामनिवास, राजेंद्र नंबरदार, भीम सिंह, टेकराम, जगदीश आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks