करीब 3 किलो अफीम सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार
Two drug smugglers arrested with about 3 kg opium in Karnal - karnal news today
हरियाणा न्यूज निसिंग : करनाल जिले के निसिंग क्षेत्र के डाचर गांव से जलमाना रोड़ पर श्मशानघाट के नजदीक पुलिस ने करीब 3 किलो अफीम के साथ एक नशा तस्कर को काबू कर करने में सफलता हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस अफीम की कीमत करोड़ों रुपए में बताई जा रही है। नशा तस्करी करने वाले 2 आरोपियों की पहचान गांव जसपाल सिंह व प्रगट सिंह डेरा घोपरा डाचर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जसपाल सिंह व प्रगट सिंह पिछले काफी समय से नशीला पदार्थ बेचने का काम करते हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि जसपाल उर्फ जस्सा अपनी बाइक पर प्रगट सिंह से अफीम लेकर अपने गांव डाचर आएगा। यदि ईच्छनपुर से डाचर रोड पर नाकाबंदी की जाए तो जसपाल सिंह उर्फ जस्सा नशीला पदार्थ सहित काबू आ सकता है। सूचना मिलने के बाद ईच्छनपुर से डाचर रोड पर पहुंचकर नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद ईच्छनपुर की तरफ से एक व्यक्ति अपनी बाइक पर डाचर की तरफ आता दिखाई दिया।
बाइक सवार ने सामने खड़ी पुलिस को देखकर तुरंत बाइक को मोड़ने लगा तभी पुलिस कर्मचारियों ने बाइक सहित आरोपी को काबू किया। पुलिस द्वारा पूछताछ कने पर उसने अपना नाम जसपाल सिंह उर्फ जस्सा बताया। तलाशी लेने पर आरोपी से 2 किलो 870 ग्राम अफीम बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks