हिसार जिला टेबल टेनिस में ओवर ऑल चैम्पियन बना नारनौंद क्षेत्र का स्कूल
Hisar district table tennis championship overall champion - hisar sports news
खेल महाकुम्भ टेबल टेनिस में एसबीएस स्कूल माढ़ा के खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल
हरियाणा न्यूज हिसार : खेल विभाग हरियाणा द्वारा खेल महाकुम्भ टेबल टेनिस का आयोजन एक अगस्त से चार अगस्त तक अम्बाला में किया गया। जिसमें हरियाणा के सभी जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें हिसार जिले की टीम में SBS School Madha की पांच खिलाड़ी प्रीसीं, खुशी, परी, अंशु, शिक्षा का चयन हुआ था। डबल व सिंगल में प्रीसीं व शिक्षा का चयन हुआ था। प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीतने पर सभी खिलाड़ियों का स्कूल में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
इस इवेंट में हिसार की टीम ने सेमी फाईनल में फरीदाबाद व फाईनल में गुरुग्राम की टीम को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। डबल में प्रीसीं व शिक्षा ने सेमीफाइनल गुरुग्राम की संजना व श्रेया को तथा फाईनल में रेवाड़ी की काव्या व प्रियंका को हराकर गोल्ड हासिल किया। सिंगल में प्रीसीं ने चेतन्या को हराया गोल्ड हासिल किया। इसमें हिसार जिले ने कुल 36 अंको के साथ पूरे हरियाणा में ओवर आल चैंपियन रहा।
इस अवसर पर स्कूल में आने पर गांव व आस-पास के गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाडियों का स्वागत किया। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. सुनील चहल ने बताया कि स्कूल में खिलाड़ियों के लिए खेल नर्सरी चलाई जा रही है। जिसमें सुबह-शाम लगभग 50 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। जो खिलाड़ी मेडल लेकर आते है। उनको स्काॅलरशीप भी दी जाती है। नर्सरी में खिलाडियों को दो हजार रूपये मासिक सरकार की तरफ से मिल रहे हैं।
इस पर प्रिंसिपल सरोज चहल ने सभी खिलाड़ियों व इनके कोच सन्दीप, रवि कोच, रमेश कोच को बधाई दी। जिन्होंने उनकी प्रतिभा को तरासने का काम किया। इस अवसर पर माढ़ा के सरपंच दीपक यादव,पूर्व सरपंच जगदीश फौजी, कृष्ण पहलवान, सतीश, सोमबीर, मनोज, सत्यनारायण, आशिष, भूप, रविन्द्र चहल, सन्दीप आदि कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks