स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जुलाना क्षेत्र से दो युवक लापता, एक रिटायर्ड फौजी की बेटा तो दूसरा गांव का भांजा, CCTV कैमरे में बाइक सवार लेकर जाता दिया दिखाई

  Two youths missing from Julana area - Jind news Today         

घर से स्कूल में खेलने गए दोनों युवकों को सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार ले जाते दिखाई दिया 

हरियाणा न्यूज, जींद : जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के गांव बुढ़ा खेड़ा  लाठर से दो युवक अज्ञात परिस्थितियों में गांव से ही लापता हो गए। जब दोनों युवक देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देख तो उन्होंने दोनों युवकों को एक बाइक सवार युवक अपनी बाइक पर बैठ कर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। परिजनों ने अपहरण की आशंका बताते हुए इसकी शिकायत जुलाना थाना पुलिस ने की है पुलिस ने गुमशुदगी की का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





पुलिस को दी शिकायत में जुलाना क्षेत्र के गांव बुढ़ा खेड़ा लाठर निवासी नीलम पत्नी रविन्द्र व सुनील पुत्र उमेद सिंह ने बताया कि नीलम का पति रविंद्र सेवा से रिटायरमेंट होने के बाद डीएससी कंपनी में नौकरी करता है जबकि सुनील खेती बाड़ी करता है। नीलम ने बताया कि उसका लड़का 18 वर्षीय गौरव व सुनील का भांजा 18 वर्षीय कमल पुत्र राजबीर निवासी बीबीपुर जिला जींद 5 अगस्त की शाम को करीब 4 बजे हर रोज की तरह खेलने जाने की बात कह कर स्कूल गए थे। क्योंकि वह हर रोज शाम के समय गांव के अन्य लड़कों के साथ स्कूल में बने ग्राउंड में खेलते थे। लेकिन देर रात तक वह दोनों घर नहीं आए तो उन्होंने उनके आसपास काफी तलाश की परंतु उनका कोई सुराग नहीं लगा। 








नीलम व सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब उन्होंने स्कूल व शिव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो देख के 5:30 बजे के करीब एक बाइक सवार जुलाना की तरफ से आता है और दोनों को बैठाकर अपने साथ वापस जुलाना की तरफ ले जाता है। उसके करीब 1 घंटे बाद 6:30 बजे बाइक सवार गौरव और कमल को वापस शिव मंदिर के पास उतार कर चला जाता है। उन्होंने बताया कि उसके बाद करीब 7:30 बजे एक बाइक सवार फिर आता है और गौरव और कमल को बैठाकर अपने साथ जुलाना की तरफ ले जाता है। नीलम ने बताया कि उसके लड़के का फोन घर पर ही रखा हुआ था और करीब 7:30 बजे ही उसे पर साहिल नाम के युवक का फोन आता है और कहता है कि गौरव से उसे दो हजार रुपए लेने थे क्योंकि गौरव ने उससे 3-4 महीने पहले रुपए लिए थे और आज वापस करने का समय दिया था। उसके बाद साहिल के दूसरे दोस्त का फोन उसके पास आता है और रुपए की बात करता है।





सुनील ने बताया कि उसका भांजा रोहतक जिले के गांव गिरावट स्थित एक निजी कॉलेज से बीएससी कर रहा है और द्वितीय वर्ष का छात्र है। सुनील ने बताया कि उसका भांजा कमल अपनी मां और भाई के साथ सन 2008 से उसके पास ही रहते हैं और कमल के पिता राजबीर ने करीब 6 महीने पहले ही पता करके कमल के कॉलेज से उसका फोन लिया और उससे बातचीत करता है। ताकि वह बहला फुसलाकर उसे अपने साथ ले जा सके।






उन्होंने अंदेशा जाहिर किया है कि कोई उन दोनों को बहला फुसला कर अपने साथ अपहरण करके ले गया है। उन्होंने पुलिस शिकायत में शक जाहिर करते हो कहा कि उनके साथ कोई भी हादसा हो सकता है और उनकी जान को खतरा बताया है। क्योंकि दोनों युवकों के फोन उनके घर पर ही हैं और उनके पास कोई पैसा भी नहीं है।





जुलाना थाना पुलिस ने नीलम व सुनील की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों युवकों का कोई अदा पता नहीं चल पाया है। पुलिस छात्र कमल के पिता से भी इस बारे में सुराग जुटाने की कोशिश करने में लगी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |