स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बेरोजगारी के कारण हरियाणा में बढ़ रहा अपराध , खुलेआम फायरिंग करके फिरौती व मंथली मांग रहे बदमाश - बजरंग गर्ग

 Crime is increasing in Haryana due to unemployment, miscreants are openly firing and demanding ransom and monthly payment - Bajrang Garg        

सरकार की गलत नीतियों के कारण गांव स्तर पर छोटे व माध्यम हजारों उद्योग हो रहे बंद - बजरंग गर्ग 

हरियाणा न्यूज हिसार :  सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है। जिसके कारण हरियाणा में लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी के कारण युवाओं पीढ़ी लगातार नशे के दल-दल में धस्सती जा रही है। बेरोजगारी के कारण हमारा युवा अपराध की दुनिया में धंसता जा रहा है। जिसकी वजह से आए दिन लूटपाट, फिरौती फायरिंग डकैती की घटनाएं सामने आ रही हैं। उक्त शब्द हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने हांसी के व्यापारियों की समस्या सुनने के उपरांत पत्रकार वार्ता में कही। 






बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी के कारण प्रदेश में खुलेआम अपराधी फायरिंग करके फिरौती व मंथली मांग रहे हैं। प्रदेश का व्यापारी, उघोगपति व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से भयभीत है। हरियाणा में ऐसा कोई दिन खाली नहीं जाता जिस दिन व्यापारी,  व आम जनता के साथ लूटपाट, फिरौती, अपहरण व हत्या की वारदातें नहीं होती हो। सरकार को अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाना चाहिए और अपराधियों के चीरा लगाकर पक्का इलाज करना चाहिए।







 बजरंग गर्ग ने कहा कि आज सरकार की गलत नीतियों के कारण गांव स्तर पर छोटे व माध्यम हजारों उद्योग बंद हो चुके हैं। पहले गांव स्तर पर हैंडलूम, नमकीन, बेकरी, कूलर  पंखे, पीलंग, निवार, साबुन, तेल आदि समान बनता था मगर गांव में हजारों उद्योग बंद होने के कारण लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। सरकार छोटे व मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एसजीएसटी में पूरी तरह छूट देनी चाहिए। सरकार को बिजली के बिलों में सब्सिडी व उद्योग लगाने के लिए सस्ती जमीन उपलब्ध करवानी चाहिए। सरकार अगर व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देती है तो हरियाणा में उद्योगों के माध्यम से लाखों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं पर विचार करने के लिए व्यापारियों का राज्य स्तरीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन 11 अगस्त को पानीपत में होगा। जिसमें भारी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि भाग लेंगे।







इस अवसर पर हांसी व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग बंसल, श्याम मित्र मंडल प्रधान जगदीश मित्तल, सब्जी मंडी प्रधान रमेश भुटानी ,ऑटो मार्केट के प्रधान जय सिंह पाली,  करियाणा एसोसिएशन प्रधान गुलशन मक्कड़, व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष विजय चावल वाले, उप प्रधान बलवंत राम मित्तल, कपड़ा एसोसिएशन प्रधान देवेंद्र मेहता, सचिव भारत भूषण भ्याणा, पेट्रोल पंप एसोसिएशन पवन गोयल, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि सुमन शर्मा, अग्रोहा धाम वैश्य समाज हांसी के युवा प्रधान विनय जैन, राहुल जैन, राजू जैन, अमर चंद्र गोयल, दिनेश गोयल, कृष्णा ऐलावाडी, बजरंग जैन, नितिन मित्तल, गोपाल कृष्ण, गौरव जैन, आशीष गुप्ता, शीतल जैन, सुनील गर्ग, प्रदेश युवा प्रभारी राहुल गर्ग आदि व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |