Jind News Today : चाकू मार कर मोबाइल छीनने का दोषी को 10 साल कैद व 25 हजार रुपए जुर्माना की सजा
accused of snatching mobile by stabbing was sentenced to 10 years imprisonment and fine of 25 thousand rupees - Jind News Today
हरियाणा न्यूज जींद : मंगलवार को अपोलो रोड़ जींद के रहने वाले एक युवक को चाकू मार कर उसका मोबाइल छीनने के आरोप में दोषी पाए जाने पर दोषी को जींद की अदालत ( Jind court decision) ने 10 साल कैद और 25 हजार रूपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार ने बताया कि 9 जनवरी 2019 को पुलिस को सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक लड़के को चाकू मार कर उसका मोबाइल जीना है जिस पर थाना शहर जींद की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कमल वासी हकीकत नगर अपोलो रोड जींद का ब्यान अंकित किया गया जिसने अपने ब्यान में बताया कि वह दिल्ली से रेलगाड़ी में रात करीब 12.05 पर जीन्द रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। पैदल पैदल अपने घर की तरफ जा रहा था तो एक मोटर साईकिल पर 2 लड़के पीछे से आ रहे थे उन्होंने महर्षि स्कुल के पास मेरे को पकड़ लिया ओर मोटर साईकिल पर पीछे बैठे लड़के ने चाकू निकाल कर मेरे ऊपर वार किया तो चाकू मेरे बाये हाथ पर लगा ओर उसने मेरा मोबाईल छीन लिया ओर मेरा बैग छिनने लगे तो मैने बैग को छुपा दिया ओर आगे की तरफ भागने लगा तो थोड़ी दुर एक मकान के आगे एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया मैनें बचाओ -2 का शोर किया तो दोनों लड़के मोटर साईकिल समेत भाग गए। थाना शहर जींद में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई। एएसआई नवजीत सिंह द्वारा आरोपी विकास को गिरफ्तार करके साक्ष्यों सहित अदालत में पेश किया।
अदालत नेहा नोहरिया अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जिला जींद ने पुलिस द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर आरोपी विकास को दोषी करार देते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 379बी के तहत 10 साल कैद हुए ₹25000 जुर्माना की सजा सुनाई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks