स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी-महम-रोहतक रेल मार्ग पर दौड़ती नजर आएगी इंदौर हिसार सुपरफास्ट ट्रेन, हिसार से दिल्ली, कोटा, रतलाम और उज्जैन जाने वाले यात्रियों को मिलेगा लाभ

 Indore Hisar Superfast train will be seen running on Hansi-Mahem-Rohtak railway route, passengers travelling from Hisar to Delhi, Kota, Ratlam and Ujjain will get benefit. Hansi News Today 


हरियाणा न्यूज, हांसी : हांसी-महम-रोहतक रेलवे ट्रैक पर जल्द हिसार से दिल्ली तक नई इलेक्ट्रिक रेलगाड़ी चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे विभाग की ओर से पहले हिसार से दिल्ली तक पैसेंजर गाड़ी चलाने के लिए शेड्यूल जारी किया था। परंतु अभी तक तारीख निर्धारित नहीं की। ट्रेन नंबर 20957 व 20958 इंदौर-दिल्ली सुपर फास्ट चलाने के विभाग की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है। यह ट्रेन शुरू होने के बाद सप्ताह में सात तीन दिन हिसार से दिल्ली तक सीधे यात्री यात्रा कर सकेंगे। यह ट्रेन तीन दिन वाया कोटा-रतलाम का विस्तार दिल्ली सफदरगंज-रोहतक-महम के रास्ते हिसार तक किया है। वहीं, सप्ताह के चार दिन इंदौर-हिसार सुपरफास्ट का संचालन उज्जैन-कोटा-दिल्ली सफरदरगंज-रोहतक-महम के रास्ते रूट से किया जाएगा।





पावर हाउस बनाए जाएंगे


रोहतक-महम-हांसी ट्रैक पर अभी ढोभ-भाली स्टेशन से पावर दी जा रही है। ढोभ-भाली स्टेशन से हांसी से दो किलोमीटर दूर तक सप्लाई दी जा रही है। अब विभाग की ओर से इस रूट पर सप्लाई देने के लिए सोरखी और महम में पावर हाउस बनाने की तैयारी की जा रही है। दोनों स्टेशनों पर पावर हाउस का निर्माण कार्य होने के बाद नियमित रूप से इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन होगा।


समय की होगी बचत


हांसी-महम-रोहतक ट्रैक पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से ट्रेनों को चलाया जा सकेगा। ट्रैक पर डीजल संचालित पैसेंजर ट्रेनें चलाई जा रही है। विद्युत संचालित ट्रेन चलने से जहां ईंधन की बचत होगी वहीं यात्रियों के समय की भी बचत होगी।





रोज होता है आठ इलेक्ट्रिक मालगाड़ियों का संचालन

दिल्ली से हिसार तक रोहतक-महम मुंढाल नए रूट से होते हुए इलेक्ट्रिक मालगाड़ियों का संचालन शुरू किया है। इस रूट से हर रोज करीब 12 से 13 मालगाड़ियां गुजरती हैं। इनमें से करीब सात से आठ मालगाड़ियां इलेक्ट्रिक हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |