नारनौंद एसडीएम कार्यालय के तत्कालीन पिक को डीसी ने किया निलंबित, बरवाला तहसील कार्यालय में थी अब ड्यूटी
DC suspended the then pick of Narnaund SDM office, now he was on duty in Barwala Tehsil office - Narnaund News
Haryana News, नारनौंद : बरवाला तहसीलदार कार्यालय के लिपिक कुलदीप को उपायुक्त ने सस्पेंड कर दिया है। इस दौरान लिपिक कुलदीप को हिदायत की गई है कि कर्मचारी कुलदीप को निलम्बन अवधि के दौरान तहसील कार्यालय आदमपुर में हाजिर होना होगा। लिपिक कुलदीप पर हांसी के एसडीएम मोहित महराणा ने उपायुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के लिए कहा गया था। बुधवार को हिसार उपायुक्त कार्यालय की तरफ से कार्रवाई करते हुए लिपिक को सस्पेंड कर दिया गया है।
नारनौंद एसडीएम कार्यालय में तैनात क्लर्क कुलदीप बयाना खेड़ा निवासी कुलदीप ने 3 मार्च 2023 को एसडीएम कार्यालय नारनौंद में क्लर्क के पद पर ज्वाइन किया था। लोकसभा चुनाव के बाद से अस्वस्थ होने के चलते नारनौंद के एसडीएम प्रवीण कुमार 25 जून से छुट्टी पर चले गए थे।
नारनौंद एसडीएम का चार्ज हांसी के एसडीएम मोहित महाराणा को एडिशनल चार्ज दिया गया था। जो इस दौरान कुलदीप क्लर्क द्वारा करीब 100 ड्राइविंग लाइसेंस व व्हीकल रजिस्ट्रेशन की फाइलो पर पैसे लेकर हांसी एसडीएम मोहित महाराणा के हस्ताक्षर खुद ही कर दिए थे। ड्राइविंग लाइसेंस व व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी कर दिए थे। 10 जुलाई को कुलदीप का तबादला नारनौंद एसडीएम कार्यालय से बरवाला तहसीलदार कार्यलय में हो गया था। चलते ही हांसी एसडीएम मोहित महाराणा ने लिपिक कुलदीप के खिलाफ हिसार उपायुक्त को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पायुक्त प्रदीप दहिया ने बरवाला तहसीलदार कार्यालय में तैनात लिपिक कुलदीप को निलंबित कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks