स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

भारतीय ओलंपिक संघ और भाजपा पर दीपेंद्र हुड्डा ने बोला हमला, जिम्मेदारी नहीं थी तो क्या पेरिस घूमने गए थे सैकड़ों लोग

 Deepender Hooda attacked Indian Olympic Association and BJP, if there was no responsibility then did hundreds of people go to Paris for trip, MP Deepender Hooda roared in Uklana during Haryana demands accountabilit - Uklana Hisar News       


विनेश फोगाट को राज्यसभा में भेजने के लिए सभी दल हो एक: दीपेंद्र हुड्डा


हरियाणा न्यूज उकलाना,  जगदीश असीजा :  रोहतक से लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने श्याम सुंदर बंसल के प्रतिष्ठान पर कांग्रेस यात्रा उपरांत पत्रकार वार्ता में कहा कि विनेश फोगाट को राज्यसभा में भेजने के लिए सभी दलों को एक होना चाहिए। उन्होंने जननायक जनता पार्टी के उस बयान को लेकर के भी कहा कि नॉमिनेट संसद की बजाय राज्यसभा से सभी दलों को एक होकर के नामांकन करवाना चाहिए। विनेश ने पहले व्यवस्था से लड़ाई लड़ी फिर विश्व में लड़ाई लड़ी तब जाकर के वह पदक की दौड़ में आई और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा द्वारा यह कहा जाना निंदनीय है कि वजन के लिए उनकी जिम्मेदारी नहीं है जब वह मामला अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में चल रहा है उन्होंने कहा कि अगर जिम्मेदारी नहीं थी तो 124 खिलाड़ियों के साथ 600 अधिकारियों का दल किसलिए गया था क्या वह मात्र पेरिस घूमने के लिए गए थे ? इस मामले की जांच होनी चाहिए कि आखरी है षड्यंत्र क्या था? जो पदक से चूक हुई है। 










दीपेंद्र हुड्डा ने 10 वर्षों की दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि उनके 15 सवाल हैं जिन पर आज तक सरकार मौन है बेरोजगारी क्राईम महंगाई पोर्टल आईडी यह सब हरियाणा में ही लागू क्यों? सीईटी जो मात्र एक बार हुआ है तथा कच्ची नौकरियां अग्नि वीर कौशल आदि योजनाओं को देकर के भाजपा ने प्रदेश को ग्रत मे धकेलने का काम किया।उन्होंने कहा 5000 स्कूल बंद हो चुके हैं बच्चे  न्याय के लिए धरने पर बैठे क्या यही बीजेपी की सरकार है?  इस उपरांत उन्होंने हरि सिंह ढाका भेरी अकबरपुर के आवास पर भी जलपान ग्रहण किया और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जबकि रवींद्र कुंडू ने दीपेंद्र हुड्डा को उकलाना पहुंचने पर उनके दादा रणवीर सिंह भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा दीपेंद्र हुड्डा की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। 








इस मौके पर सांसद जयप्रकाश बजरंगदास गर्ग चांदवीर हुड्डा पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला रतन बडगूजर बाबूराम सिंगला जगन बवेजा लीलू राम जैन बजरंग सिंगला राजेंद्र मंगला प्रवीण गिल राजेश नैन मेहर सिंह जंगी पूर्व सरपंच नरेश थाकन घोलू सरपंच होशियार सिंह बांगड़वा मुरलीधर शर्मा पंडित सुरेश किरोड़ी सतीश शर्मा महेंद्र शिल्ला समीर इंदौरा आशीष  शीला कर्मकेश कुंडू अजय कुंडू राजेश नैन विजेंद्र कपूर सुभाष फरीदपुरिया दिलबाग कुंडू दीपक सेलवाल साहब सिंह सेलवाल नरेश शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |