कैप्टन अभिमन्यु कांग्रेस हिसाब मांगें अभियान पर जमकर बरसे, नारनौंद में तिरंगा यात्रा के दौरान कांग्रेस पर साधा निशाना
Captain Abhimanyu lashed out at Congress for demanding accountability campaign, targeted Congress during Tiranga Yatra in Narnaund - Hansi Hisar News
तिरंगा यात्रा ने देश की जनता में राष्ट्रीयता की भावना जगाई : कैप्टन अभिमन्यु
हरियाणा न्यूज नारनौंद : कांग्रेस का खुद का हिसाब गड़बड़ाया हुआ है। कांग्रेस के नेता आपस में जूतम-पैजार कर रहे हैं और हिसाब मांगकर अपने कारनामों पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं। उक्त बातें वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने नारनौंद में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा ने देश की जनता में राष्ट्रीयता की भावना जागृत की है। हर युवा, नौजवान, बुजुर्ग व महिला सहित हर वर्ग का नागरिक इस यात्रा में उत्साह से हिस्सा ले रहा है।
कैप्टन अभिमन्यु ने नारनौंद में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। तिरंगा यात्रा के दौरान कैप्टन ने युवाओं में उत्साह भरा। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में युवाओं सहित हर वर्ग ने हिस्सा लिया है और अब ये सब अपने घर जाकर अपने—अपने घरों पर तिरंगा लगाएंगे। युवा वर्ग जान चुका है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही युवाओं सहित हर वर्ग व देश के हित सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक, आंतरिक व सामरिक रूप से मजबूत हुआ है। हमारे पड़ोसी देशों में जहां राजनीतिक अस्थिरता हो रही है वहीं भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।
कांग्रेस के हिसाब मांगो अभियान पर कटाक्ष करते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि वास्तव में कांग्रेस के लोग जनता को गुमराह करके फिर से नौकरियों व तबादलों की मंडी लगाना चाहते हैं लेकिन प्रदेश की समझदार जनता ऐसा नहीं होने देगी। कांग्रेस के लोगों को मुंह की खानी पड़ेगी और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाएगी। कांग्रेस के कुशासन को लोग भूले नहीं है, जब हर वर्ग पर अत्याचार किए गए और पुलिस की मौजूदगी में थानों में खाद बंटवाई जाती थी।
बूथ स्तर पर करेंगे BJP को मजबूत
पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु बताया कि भाजपा एक-एक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम करेगा। कार्यकर्ता आज से ही पूरी मजबूती के साथ घर घर जाकर पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी की नीतियों का प्रचार करने में जुट जाएं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान सभी में भारी उत्साह है। देश के प्रधानमंत्री ने विदेशों में भी तिरंगे के मान सम्मान को ऊंचा करने का काम किया है। आज देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है। खिलाड़ियों की राशि बकाया थी। खिलाड़ियों को कांग्रेस के समय बकाया राशि भाजपा की सरकार आने उनको एक ही दिन में 100 करोड़ रुपए जारी किए थे। किसानों का बकाया मुआवजा भी भाजपा ने दिया था।
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, जिला परिषद के चेयरमैन सोनू डाटा, धर्मवीर रतेरिया, अजय सिंधु, पार्षद संजय खरब, पूर्व पार्षद धर्मबीर गुराना, कर्णपाल दुहन, अमरजीत लोहान, आजाद शर्मा, जगदीश फौजी, बलवान राजपुरा, जगदीश पूनियां, रमेश मिर्चपुर, नरेश वर्मा, कुलदीप गौतम, सुधीर पांचाल, एडवोकेट दीपक लोहान, डॉक्टर राजवीर पांडे, रामकेश माजरा, कमलेश भैणी इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks