स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दमकल कर्मी की मौत के चार साल बाद मामला दर्ज, बेटियों के खिलाफ मामला दर्ज

 Case filed four years after the death of fireman, case filed against daughters, bahadurgarh News Today    

दमकल कर्मी की मां की मौत के मामले में भी दर्ज हुआ केस


हरियाणा न्यूज बहादुरगढ़ः शहर के सेक्टर-नौ में पांच माह पहले फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले दिल्ली दमकल विभाग के कर्मचारी की मां की मौत के मामले में चार साल बाद अब केस दर्ज हुआ है। 42 वर्षीय प्रदीप कुमार ने तीन मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा था। बाद में मृतक 08 hi प्रदीtuप की पत्नी की शिकायत पर प्रदीप की बहनों के खिलाफ ही केस दर्ज हुआ था। प्रदीप की मां बिमला देवी की मौत जुलाई 2020 में हुई थी। अब प्रदीप की पत्नी नीलम की शिकायत पर एक और केस दर्ज हुआ है। नीलम ने अपनी सास की मौत के लिए भी अपनी दो ननदों समेत तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने लापरवाही के आरोप में केस दर्ज किया है। हालांकि बिमला की मौत के मामले में तब बयान के आधार पर पुलिस ने घटना को संयोग मानकर कार्रवाई की थी, लेकिन बाद में पुत्र व पुत्रवधू को शंका हुई तो उन्होंने अपने स्तर पर पड़ताल की।







मृतका बिमला की पुत्रवधू नीलम ने पुलिस को बताया है कि जब 29 जुलाई 2020 को उसकी सास बिमला देवी की मौत हुई थी, तब उसके पति स्व. प्रदीप कुमार दिल्ली में ड्यूटी पर थे। जबकि दोनों ननद घर पर थी। एक ननद ने बयान दिया था कि सास ने जहर खाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि जहर खाने के कई घंटों तक उसकी सास को अस्पताल नहीं ले जाया गया। जबकि मेरी दूसरी ननद नर्सिंग आफिसर है, वह भी वहीं पर थी। मगर अपनी मां को अस्पताल ले जाने की बजाय ड्यूटी पर चली गई। 








नीलम का कहना है कि उसकी सास को मरने के लिए छोड़ा गया। काफी समय बाद अस्पताल ले जाया गया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। नीलम का कहना है कि उसकी ननदों ने अपनी मां की मौत की झूठी कहानी सुनाई। बाद में ननद ने धमकियां देनी शुरू कर दी। जब उन्होंने अस्पताल से रिकार्ड निकलवाया तो पता चला कि सास को वहां दाखिल ही नहीं कराया गया था। दोनों ननद और अन्य मिलकर उसकी सास पर पैसे और प्रापर्टी के लिए दबाव बना रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |