स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

भूना में हैरोइन सप्लाई करने के आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

 accused of supplying heroin in Bhuna was caught by the police - bhuna News 


हरियाणा न्यूज भूना : फतेहाबाद जिले के भूना में नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस तस्करों के साथ-साथ उन्हें नशा बेचने वालों की भी धरपकड़ में जुटी हुई है। पुलिस ने 3 दिन पूर्व भूना में हैरोइन सहित पकड़े गए युवक को हैरोइन सप्लाई करने के आरोपित दीपक उर्फ अरुण पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी नजदीक बाबा राणाधीर मंदिर भूना भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। 





उपरोक्त जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शादी राम ने बताया कि 31 जुलाई को ए.एस.आई. रविंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भूना के वार्ड नं. 5 निवासी सुखविंद्र उर्फ काला को 15.55 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया था।






जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बाबा राणाधीर मंदिर के नजदीक रहने वाले दीपक उर्फ अरुण ने उसे यह हैरोइन सप्लाई की थी। आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |