स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सड़क हादसे में घायल युवक की हिसार के निजी अस्पताल में मौत, डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से नहीं हुआ पोस्टमार्टम, परिजन परेशान

young man injured in road accident died in private hospital in Hisar, postmortem was not done due to doctors strike - Hisar Meham News    

भतीजा गुजर गया, यहां डाक्टरों ने हड़ताल कर रखी है, पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा जाना पड़ेगा


हरियाणा न्यूज हिसार : मेरा भतीजा एक्सीडेंट में लगी चोटों की वजह से गुजर गया, नागरिक अस्पताल में डाक्टर हड़ताल पर है। कह रहे हैं यहां पोस्टमार्टम नहीं होगा। अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर किया है। पुलिस कागजात तैयार करवा रही है, पता नहीं कब पोस्टमार्टम होगा। यह बात नागरिक अस्पताल में वीरवार को अपने भतीजे के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर आए महम के गांव फरमाणा खास के रहने वाले नीरज ने कही।







नम आंखों से नीरज ने बताया कि उसके भाई के बेटे फरमाणा खास निवासी राकेश का 22 जुलाई को जुलाना के पास एक्सीडेंट हुआ था। उस समय राकेश अपने दो दोस्तों प्रवीन व रूचिन के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। वहां जुलाना-कमाचखेड़ा रोड़ पर एक बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। तीनों दोस्त घायल हो गए।








 राकेश को अधिक चोटें आने पर निजी अस्पताल में लेकर गए, पीजीआइ रोहतक भी लेकर गए, वहां से वापिस हिसार के निजी अस्पताल लेकर आए, लेकिन वीरवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। निजी अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल रेफर किया गया। यहां आने पर पता लगा कि हड़ताल के कारण पोस्टमार्टम भी बंद है। यहां से शव को अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। कह रहे है कि हिसार शहर में आज नहीं हो पाएगा, अग्रोहा जाना पड़ेगा। 







पुलिस ने कागजात यहीं तैयार करवा दिए थे। अग्रोहा में पहले से ही शव काफी ज्यादा आने की बात सुनी है, पता नहीं वहां पर भी पोस्टमार्टम हो पाएगा या नहीं। यहां बताया गया कि एक अज्ञात शव हिसार से अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर किया गया था, लेकिन उसे वापिस भेज दिया गया है। बाद में नीरज ने फोन पर बताया कि वहां पर उनके एक परिचित चिकित्सक मिले, जिनके कहने पर वहां पोस्टमार्टम कर दिया।


हरियाणा की आज की ताजा खबर:- 

एक्सिस बैंक रोहतक में साढ़े 6 लाख की लूट : बैंक बंद होने से चंद मिनट पहले पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम,

Hisar News: कार सवार युवकों ने किया छात्रा का अपहरण, अपहरण कर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म,

हांसी की तीन महिलाओं सहित चार सूट चोरी के मामले में गिरफ्तार, हांसी की महिलाएं सूट लेने पहुंची थी रोहतक,

नारनौंद में जजपा को फिर लगा झटका, जजपा नेता एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि जजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

हिसार-भिवानी-रेवाड़ी को मिली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनों की सौगात, 1 अगस्त से चलेंगी नई सुपरफास्ट ट्रेनें,

बिजली निगम का कारनामा, हर माह 500 रुपए बिल भरने वाले को भेजा 63 हजार का बिल

हरियाणा के सीएम नायब सिंह पका बड़ा ऐलान: शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के पास होगी अब फुल पावर, जाने अब‌ नगर पार्षदोन को‌ कितने मिलेंगे भत्ते व कौन कौन से कर सकेंगे ये काम

नेशनल हाईवे 152 डी पर भारी मात्रा में चुरापोस्त सहित एक काबू , मुंबई से नशा खरीद कर लाकर करता था हरियाणा में सप्लाई

Haryana Crime News: 2260 प्रतिबंधित कैप्सूलों सहित दो गिरफ्तार, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |