हिसार-भिवानी-रेवाड़ी को मिली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनों की सौगात, 1 अगस्त से चलेंगी नई सुपरफास्ट ट्रेनें
Hisar-Bhiwani-Rewari got the gift of special superfast trains
हरियाणा न्यूज हिसार : आगामी एक अगस्त से हरियाणा के हिसार और रेवाड़ी के रास्ते रेलवे की तरफ से दो नई स्पेशल साप्ताहिक ट्रेनें शुरू की जाएंगी। यह ट्रेनें काचीगुडा- हिसार-काचीगुडा और भुज-दिल्ली द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस है। इन ट्रेनों से प्रदेश के छह जिलों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 07055/07056, काचीगुडा- हिसार-काचीगुडा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में काचीगुडा से 1 अगस्त से 26 सितंबर (9 ट्रिप) तक एवं हिसार से 4 अगस्त से 29 सितंबर (9 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।
वहीं, दूसरी तरफ रेलवे की तरफ से यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भुज-दिल्ली सराय के बीच पाक्षिक (15 दिन) सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुरू की गई है। गाड़ी संख्या 20983, भुज-दिल्ली सराय पाक्षिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 2 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को भुज से 17.00 बजे रवाना होकर बुधवार व शनिवार को जयपुर स्टेशन पर 06.50 बजे आगमन एवं 07.00 बजे प्रस्थान कर 12.20 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20984, दिल्ली सराय-भुज पाक्षिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 2 अगस्त से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को दिल्ली सराय से 15.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 19.20 बजे आगमन व 19.30 बजे प्रस्थान कर गुरुवार व रविवार को 11.30 बजे भुज पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में अंजार, गांधीधाम, भचाउ, भाभर, भीलडी, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम व दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव करेगी।
हरियाणा की आज की ताजा खबर:-
Hisar News: कार सवार युवकों ने किया छात्रा का अपहरण, अपहरण कर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म,
नारनौंद में जजपा को फिर लगा झटका, जजपा नेता एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि जजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल,
बिजली निगम का कारनामा, हर माह 500 रुपए बिल भरने वाले को भेजा 63 हजार का बिल,
Haryana Crime News: 2260 प्रतिबंधित कैप्सूलों सहित दो गिरफ्तार,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks