बिजली निगम का कारनामा, हर माह 500 रुपए बिल भरने वाले को भेजा 63 हजार का बिल
The feat of the electricity corporation, sent bill of 63 thousand to person who pays 500 rupees every month
हरियाणा न्यूज कैथल : जनता बिजली निगम की गड़बड़ियों से त्रस्त है। बावजूद इसके बिजली निगम अपने कारनामे से बाज नहीं आ रहा है। ऐसा ही एक कारनामा कैथल में देखने को मिला है। यहां एक आम व्यक्ति को 63 हजार का बिजली बिल करे भेजा गया। जब वह बिल ठीक करवाने निगम में गया तो उसका बिजली बिल ठीक करने बजाय उसका मीटर ही उखाड़ लिया गया। पीड़ित व्यक्ति द्वारा इसकी शिकायत सीएम विंडो में दी गई है।
आम जन की समस्याएं सुनने के लिए सरकार द्वारा लगाये जाने वाले समाधान शिविर में पहुंचे गाँव क्वारत्न निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह लगातार बिजली का बिल भरता आ रहा था लेकिन इसके बावजूद निगम द्वारा उसको 63 हजार का बिजली बिल भेजा गया है। जब वह इसे लेकर निगम के कार्यालय में पहुंचा तो निगम के एसडीओ ने कहा कि ये तो आपको भरना ही पड़ेगा। हारकर उसने इसकी शिकायत सीएम विंडो में दी। इसके बाद बिजली निगम के कर्मचारी घर से उसका मीटर ही उखाड़ कर ले गये।
धर्मपाल ने बताया कि बिजली निगम की तरफ से उसे बार-बार फोन करके तंग किया जा रहा है कि वह एक डिफाल्टर उपभोक्ता है, जबकि सच्चाई ये है कि उसने मई तक सभी बिल भरे है। उसके बाद विभाग की लापरवाही से बिल ज्यादा आ गया जिसे वह भरने में समर्थ नहीं था। अब उसे डिफाल्टर भी घोषित किया जा रहा है। धर्मपाल ने बताया कि उसका सामान्य बिल 400 से 500 आता था जिसे वह लगातार भर रहा था, लेकिन जब 63 हजार रुपए बिल आया तो वह बिल भरने में असमर्थ हो गया।
पहले वाले मीटर को चेक करवाने के नाम पर उतार कर अब घर पर नया मीटर लगाया गया है। अब भी बिजली निगम वाले बिल भरने के लिए दबाव डाल रहे हैं। उसके पास पहले के बिल की सभी रसीदें है। इस मामले में निगम के एसई सोमबीर भालोठिया ने बताया कि ये मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं था। अब इस मामले में जानकारी लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा की आज की ताजा खबर:-
Hisar News: कार सवार युवकों ने किया छात्रा का अपहरण, अपहरण कर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म,
नारनौंद में जजपा को फिर लगा झटका, जजपा नेता एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि जजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल,
Haryana Crime News: 2260 प्रतिबंधित कैप्सूलों सहित दो गिरफ्तार,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks