हांसी की तीन महिलाओं सहित चार सूट चोरी के मामले में गिरफ्तार, हांसी की महिलाएं सूट लेने पहुंची थी रोहतक
Four people including three women from Hansi arrested in case of suit theft, women from Hansi had gone to Rohtak to get the suits
![]() |
| रोहतक : पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी। |
हरियाणा न्यूज रोहतक : आए दिन कपड़े की दुकानों सहित अन्य दुकानों से सामान चोरी होने की वारदातें सामने आ रही हैं और महिलाएं इतनी शातिर हो चुकी हैं कि दुकानदार की आंखों के सामने से ही कीमती सूट चोरी कर आसानी से फरार हो जाती है। रोहतक के बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान से सूट देखने के बहाने सूट चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हांसी की तीन महिलाओ समते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके एक दिन के रिमांड पर हासिल किया गया है।
पुरानी सब्जी मंडी रोहतक थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि गांव धामड निवासी मंजू की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके मामले की जांच की गई थी। जांच में सामने आया कि मंजू ने लाढ़ौत रोड पर दुकान कर रखी है। 9 जुलाई को दो महिलाए दुकान पर आकर सूट देखने लगी जिसके बाद दो और महिलाए आई और रेट पूछकर वापिस चली गई। कुछ देर बाद दोनों महिला वापिस आई और वहीं सामान लेकर खडी हो गई। महिलाओ ने मंजू को और सामान दिखाने के बहाने बातों में उलझा लिया। सामान लेकर महिला दुकान से चली गई। मंजू ने महिलाओ के दुकान से जान के बाद सामान चैक किया तो दुकान से 12 सूट गायब मिले।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए उसे दिन दुकान में आए तमाम महिलाओं की सीसीटीवी फुटेज देखी और दुकान से सूट चोरी करने वाली महिलाओं की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित महिलाओं और उनके एक साथी ने दुकान से चोरी किए गए सूटों की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने 24 जुलाई को आरोपी महिला विनोद, रीना, मीना व सोनिका निवासी जगदीश नगर कॉलोनी हांसी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से चोरीशुदा सूट बरामद किए गए है। पुलिस ने इस तरह की अन्य चोरी की वारदातों को सुलझाने के लिए उन्हें अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी पता लग जा सके।
हरियाणा की आज की ताजा खबर:-
Hisar News: कार सवार युवकों ने किया छात्रा का अपहरण, अपहरण कर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म,
नारनौंद में जजपा को फिर लगा झटका, जजपा नेता एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि जजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल,
बिजली निगम का कारनामा, हर माह 500 रुपए बिल भरने वाले को भेजा 63 हजार का बिल,
Haryana Crime News: 2260 प्रतिबंधित कैप्सूलों सहित दो गिरफ्तार,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks