स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

एक्सिस बैंक रोहतक में साढ़े 6 लाख की लूट : बैंक बंद होने से चंद मिनट पहले पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

  6.5 lakhs looted from Axis Bank, Rohtak: Armed miscreants arrived a few minutes before the bank closed and committed the crime - Rohtak Haryana News   

स्कूटी और मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने डोभ के एक्सिस बैंक में की लूट

Axis Bank Dobh 


हरियाणा न्यूज रोहतक : हरियाणा के रोहतक जिले के गांव डोभ स्थित Dobh Rohtak Axis Bank robbery में उस समय हड़कंप गया। जब बैंक कर्मचारी बैंक को बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे कि मोटरसाइकिल और स्कूटी पर सवार होकर आए हथियारबंद बदमाशों ने बैंक से करीब साढ़े 6 लाख रुपए कैश लूट कर मौके से फरार हो गए। बैंक कर्मचारियों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बहू-अकबरपुर थाना पुलिस व डीएसपी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।







एक्सिस बैंक लूट के बाद डॉग स्क्वायड की टीम जांच करते हुए।


रोहतक जिले के गांव डोभ के एक्सिस बैंक में वीरवार को दिन भर कामकाज अन्य दिनों की तरह चलता रहा और शाम को करीब 5 बजे जब बैंक कर्मचारी अपने कामकाज को निपटाकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे तो उसी दौरान स्कूटी और मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर बैंक कर्मचारियों को डरा धमकाकर दिन भर में इकट्ठा हुआ 6 लाख 50000 के करीब नगदी को  लूटकर बदमाश मौके से फरार हो गए। 







एक्सिस बैंक लूट की जानकारी उच्च अधिकारियों को देते डीएसपी रजनीश।

बैंक कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक में हुई इस लूट की वारदात की सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही डीएसपी रजनीश मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। बदमाशों द्वारा इस लोक की वारदात को मात्र दो से 3 मिनट में ही अंजाम दे दिया गया। जिस समय इस लूट की वारदात को अंजाम दिया गया उसे समय बैंक में केवल तीन कर्मचारी ही मौजूद थे जिनमें से दो बैंक के कर्मचारी और एक वाटर बाय शामिल था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैंक लूट की वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया और बदमाशों के बारे में कुत्ता सबूत जुटाने का प्रयास किया गया। 





इस संबंध में डीएसपी रजनीश ने बताया कि एक्सिस बैंक दो में करीब साढ़े 6 लाख रुपए की लूट की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखने से अब तक यह सामने आया है कि बदमाशों द्वारा की गई लूट की‌ वारदात को मात्र 2 से 3 मिनट में ही अंजाम दे दिया गया और बदमाश स्कूटी और मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते-जाते दिखाई दिए हैं। इस वारदात में कुल चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है जिनमें से तीन युवक अपने हाथों में हथियार लिए हुए थे जबकि एक युवक रूपयों से भरा बैग उठाए हुए दिखाई दिया।


हरियाणा की आज की ताजा खबर:- 

Hisar News: कार सवार युवकों ने किया छात्रा का अपहरण, अपहरण कर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म,

हांसी की तीन महिलाओं सहित चार सूट चोरी के मामले में गिरफ्तार, हांसी की महिलाएं सूट लेने पहुंची थी रोहतक,

नारनौंद में जजपा को फिर लगा झटका, जजपा नेता एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि जजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

हिसार-भिवानी-रेवाड़ी को मिली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनों की सौगात, 1 अगस्त से चलेंगी नई सुपरफास्ट ट्रेनें,

सड़क हादसे में घायल युवक की हिसार के निजी अस्पताल में मौत, डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से नहीं हुआ पोस्टमार्टम, परिजन परेशान

बिजली निगम का कारनामा, हर माह 500 रुपए बिल भरने वाले को भेजा 63 हजार का बिल

हरियाणा के सीएम नायब सिंह पका बड़ा ऐलान: शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के पास होगी अब फुल पावर, जाने अब‌ नगर पार्षदोन को‌ कितने मिलेंगे भत्ते व कौन कौन से कर सकेंगे ये काम

नेशनल हाईवे 152 डी पर भारी मात्रा में चुरापोस्त सहित एक काबू , मुंबई से नशा खरीद कर लाकर करता था हरियाणा में सप्लाई

Haryana Crime News: 2260 प्रतिबंधित कैप्सूलों सहित दो गिरफ्तार, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |