स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar News: कार सवार युवकों ने किया छात्रा का अपहरण, अपहरण कर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

 Hisar News some youths travelling in car kidnapped girl student and gang-raped her.

स्कूल जाते हुई छात्रा का पिस्तौल के बल पर अपहरण 

प्रतिकात्मक फोटो।


हरियाणा न्यूज हिसार: हरियाणा के हिसार जिले के एक थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय छात्रा का स्कूल जाते समय कार सवार दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर अपहरण कर नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने उसकी आपत्तिजनक हालात में फोटो भी खींची हुई है। पुलिस ने इस मामले में अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।








किशोरी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह सुबह घर से करीब पांच किलोमीटर दूर स्कूल जा रही थी। रास्ते में नहर के पुल के पास एक सफेद रंग की कार सवार दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर उसे जबरदस्ती बैठा लिया। गाड़ी को ब्लैक फिल्म से कवर कर रखा था। उसे और उसके परिवार को मारने की धमकी देते हुए जबरदस्ती पानी में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। 







आरोपित उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद दोपहर को उसे छोड़ने आए। तब आरोपितों ने पीड़िता को गाड़ी से धक्का देकर भागने की कोशिश की। पीड़िता के परिवार वाले भी उसकी तलाश में लगे हुए थे। उसी पीड़िता के परिवार वालों ने युवकों की गाड़ी को पीछा कर कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया। दोनों युवकों को डायल 112 की गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मियों के हवाले कर दिया है। आरोप है कि आरोपितों ने किशोरी की आपत्तिजनक हालात में फोटो भी बनाई हुई है।


हरियाणा की आज की ताजा खबर:- 

एक्सिस बैंक रोहतक में साढ़े 6 लाख की लूट : बैंक बंद होने से चंद मिनट पहले पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम,

हांसी की तीन महिलाओं सहित चार सूट चोरी के मामले में गिरफ्तार, हांसी की महिलाएं सूट लेने पहुंची थी रोहतक,

नारनौंद में जजपा को फिर लगा झटका, जजपा नेता एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि जजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

हिसार-भिवानी-रेवाड़ी को मिली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनों की सौगात, 1 अगस्त से चलेंगी नई सुपरफास्ट ट्रेनें,

सड़क हादसे में घायल युवक की हिसार के निजी अस्पताल में मौत, डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से नहीं हुआ पोस्टमार्टम, परिजन परेशान

बिजली निगम का कारनामा, हर माह 500 रुपए बिल भरने वाले को भेजा 63 हजार का बिल

हरियाणा के सीएम नायब सिंह पका बड़ा ऐलान: शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के पास होगी अब फुल पावर, जाने अब‌ नगर पार्षदोन को‌ कितने मिलेंगे भत्ते व कौन कौन से कर सकेंगे ये काम

नेशनल हाईवे 152 डी पर भारी मात्रा में चुरापोस्त सहित एक काबू , मुंबई से नशा खरीद कर लाकर करता था हरियाणा में सप्लाई

Haryana Crime News: 2260 प्रतिबंधित कैप्सूलों सहित दो गिरफ्तार, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |