स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नेशनल हाईवे 152 डी पर भारी मात्रा में चुरापोस्त सहित एक काबू , मुंबई से नशा खरीद कर लाकर करता था हरियाणा में सप्लाई

One arrested with huge amount of Suppository on National Highway 152 D, used to buy drugs from Mumbai and supply them in Haryana - kurukshetra News today    

 326 किलो चूरापोस्त बरामद, सूचना के आधार पर नशा तस्कर गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में बैठा नशा तस्कर।


हरियाणा न्यूज कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशे पर बड़ी कारवाई करते हुए नशे की खेप बरामद की है। पुलिस टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में देवराज निवासी बरोड़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 326 किलो 560 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है।




प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि गत दिवस एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र पाल की टीम अपराध तलाश मे मुर्तजापुर बस अड्डा के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि देवराज निवासी बरोड़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। जो पंजाब व हिमाचल से सामान लोड करके मुंबई जाता है। वापस आते समय भारी मात्रा में डोडा/चूरापोस्त लेकर आता है। अगर एनएच-152 डी मुर्तजापुर के पास नाकाबन्दी करके चैकिंग की जाये तो देवराज डोडा चूरापोस्त सहित काबू आ सकता है।






 सूचना पर पुलिस टीम ने एनएच-152 डी मुर्तजापुर पर नाकाबंदी करके चैकिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को कैन्टर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने कैन्टर को रोककर ड्राईवर को काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम देवराज निवासी बरोड़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश बताया। पुलिस ने कैन्टर की तलाशी ली तो उसमें से 8 कट्टों में रखा हुआ 326 किलो 560 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में नशील पदार्थ अधिनियम के तहत मामल दर्ज कर लिया।


हरियाणा की आज की ताजा खबर:- 

एक्सिस बैंक रोहतक में साढ़े 6 लाख की लूट : बैंक बंद होने से चंद मिनट पहले पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम,

Hisar News: कार सवार युवकों ने किया छात्रा का अपहरण, अपहरण कर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म,

हांसी की तीन महिलाओं सहित चार सूट चोरी के मामले में गिरफ्तार, हांसी की महिलाएं सूट लेने पहुंची थी रोहतक,

नारनौंद में जजपा को फिर लगा झटका, जजपा नेता एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि जजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

हिसार-भिवानी-रेवाड़ी को मिली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनों की सौगात, 1 अगस्त से चलेंगी नई सुपरफास्ट ट्रेनें,

सड़क हादसे में घायल युवक की हिसार के निजी अस्पताल में मौत, डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से नहीं हुआ पोस्टमार्टम, परिजन परेशान

बिजली निगम का कारनामा, हर माह 500 रुपए बिल भरने वाले को भेजा 63 हजार का बिल

हरियाणा के सीएम नायब सिंह पका बड़ा ऐलान: शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के पास होगी अब फुल पावर, जाने अब‌ नगर पार्षदोन को‌ कितने मिलेंगे भत्ते व कौन कौन से कर सकेंगे ये काम 

Haryana Crime News: 2260 प्रतिबंधित कैप्सूलों सहित दो गिरफ्तार, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |