उचाना में बाइक की टक्कर से युवक की मौत, गांव के ही बाइक सवार ने मारी टक्कर
young man died in bike accident in Uchana, he was hit by a bike rider from the same village - Uchana Jind News
हरियाणा न्यूज जींद : जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव काब्रच्छा में एक बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही उचाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया
मृतक के पिता गांव काब्रच्छा निवासी ऋषिपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका छोटा लड़का विकास बीपीएड की पढाई कर रहा था। रात 8.30 बजे उसका लड़का विकास अपनी गमी पर टहलते हुए सड़क किनारे खडा था जो एक मोटरसाईकिल गांव लोधर की तरफ से आया उसका चालक अपनी मोटरसाईकिल को गफलत लापरवाही व तेज रफतारी से चलाकर आ रहा था जिसने देखते ही देखते अपनी मोटरसाईकिल की टक्कर विकास को मारी वह और मोटरसाईकिल वाला भी अपनी मोटरसाईकिल रोककर नीचे उतरकर विकास के पास आया जो थोड़ी देर रुक कर मौके से भाग गया।
उसने मोटरसाईकिल का नम्बर देखा तो मोटरसाईकिल नम्बर एचआर90 5508 था। उसका चालक पवन वासी काब्रच्छा था। फिर वह विकास को साधन का इंतजाम करके ईलाज के लिए नागरिक हस्पताल नरवाना ले गए जो डॉ साहब ने विकास को चैक करके मृत घोषित कर दिया। उचाना थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 106, 281 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा में कावड़ियों ने स्कूल बस पर किया पत्थराव, स्कूल बस चालकों ने लगाया जाम,
बहन की कोथली देने आया युवक डूमरखां गांव के पास भाखड़ा नहर में बहा,
पिल्लूखेड़ा मंडी के ठेके पर अवेध शराब, पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी सहित तीन लोगों को किया काबू,
झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन हादसा : मंगलवार की सुबह पटरी से उतरे 18 कोच, तीन की मौत, दर्जनों घायल,
गोहाना में भाई के हत्यारे को सोनीपत कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद व जुर्माना भी लगाया,
रोहतक के भाली गांव में महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट, पार्सल देने के बहाने घर में घुसे युवक
.


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks