स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद जिले के अलग-अलग गांव से तीन लड़कियां हुई लापता: कोई पेपर देने के बहाने तो कोई कोचिंग सेंटर व सहेली के जन्मदिन के बहाने घर से निकली

 Three girls went missing from different villages of Jind district: Some left home on the pretext of giving exam, some on the pretext of going to coaching centre or going to friend's birthday




हरियाणा न्यूज जींद : जींद जिले से तीन अलग-अलग गांव से तीन लड़कियां अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई है। तीनों ही मामलों में पुलिस ने लड़कियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जिनमें से एक कोचिंग सेंटर पर गई थी तो दूसरी सहेली के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने व तीसरी पानीपत एग्जाम देने के लिए गई थी।







गांव काब्रच्छा के एक व्यक्ति ने पुलिस को भी शिकायत में कहा है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 26 जुलाई की सुबह 8.00 बजे घर से नरवाना कोचिंग सेंटर गई थी जो वापिस घर नही आयी। गुमशुदा लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर बेटी की तलाश अपनी जान पहचान व रिश्तेदारियों में करते रहे। उसकी बेटी का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। 






दूसरे मामले में गांव ढाबी टेक सिंह के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी भतीजी जिसकी उम्र 20/21 साल है, 26 जुलाई को दोपहर 1 बजे उसके भाई के घर से अपनी सहेली के जन्मदिन की पार्टी में जाने के लिए गई थी। काफी समय बाद जब उन्होंने उसकी सहेली के घर जाकर देखा तो वहां पर उसकी भतीजी नहीं मिली। उसके घर वालों ने बताया कि उनकी लड़की यहां आई ही नहीं। गढ़ी थाना पुलिस ने लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।








तीसरा मामला सदर थाना सफीदों क्षेत्र के गांव बूढ़ाखेड़ा से एक लड़की लापता होने का सामने आया है। लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी की उम्र करीब 20 साल है और बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ती है। उसकी बेटी 27 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे घर से पानीपत में पेपर देने की कहकर पानीपत गई थी जो अभी तक घर वापिस नही आई है। हमने अपने तोर पर मेरी बेटी को अपनी रिश्तेदारियों वगैरा में तलाश कर लिया है लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। सफीदों सदर थाना पुलिस में लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

हरियाणा में कावड़ियों ने स्कूल बस पर किया पत्थराव, स्कूल बस चालकों ने लगाया जाम,

बहन की कोथली देने आया युवक डूमरखां गांव के पास भाखड़ा नहर में बहा

पिल्लूखेड़ा मंडी के ठेके पर अवेध शराब, पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी सहित तीन लोगों को किया काबू,

उचाना में बाइक की टक्कर से युवक की मौत, गांव के ही बाइक सवार ने मारी टक्कर,

झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन हादसा : मंगलवार की सुबह पटरी से उतरे 18 कोच, तीन की मौत, दर्जनों घायल,
गोहाना में भाई के हत्यारे को सोनीपत कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद व जुर्माना भी लगाया,
रोहतक के भाली गांव में महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट, पार्सल देने के बहाने घर में घुसे युवक


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |