पिल्लूखेड़ा मंडी के ठेके पर अवेध शराब, पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी सहित तीन लोगों को किया काबू
Illegal liquor at the shop in Pillukhera Mandi, police arrested three people along with vehicle full of liquor
शराब ठेके पर उतर रही अवैध शराब की 175 पेटी बरामद
हरियाणा न्यूज जींद : जींद जिले के पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अवैध रूप से लाई गई भारी मात्रा में शराब की पट्टियों को शराब ठेके पर उतारते हुए पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी को कब्जे में लेकर तीन लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस टीम जब रेलवे फाटक गांव भूरायण पर मौजूद थी तो उसे सूचना मिली कि पानीपत से बिना लाइसेंस बिना परमिट के नाजायज शराब ठेका लेकर आए है जो पिल्लूखेड़ा अनाज मण्डी के पास लाइसेंस शुदा ठेका पर उतर रही है अगर तुरंत रेड की जाए तो नाजायज शराब सहित गाड़ी काबू आ सकती है। इस पर पुलिस टीम ठेका देशी शराब पिल्लूखेड़ा मंडी पहुंची।
पुलिस ने देखा कि शराब ठेके पर एक गाड़ी न. एचआर67डी-6745 खड़ी थी जिसमें से तीन व्यक्ति शराब पेटियों को गाड़ी से उतारकर ठेका के अन्दर रख रहे थे। इस ठेका पर बैठे सैल्जमैन व जो व्यक्ति गाड़ी से शराब की पेटियां उतार रहे थे उनसे नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम संदीप उर्फ संजू व दूसरे ने अपना नाम नवीन गांव जोशी जिला पानीपत व तीसरे ने अपना नाम सुनहरा वासी गांव नारा जिला पानीपत बताया। जब शराब बारे लाइसेंस व परमिट पेश करने बारे कहा तो तीनों व्यक्ति बरामद शराब बारे कोई लाइसैंस व परमिट पेश नही कर सके। शराब की पेटियों की गिनती करने पर 60 पेटी मार्का जगाधरी, 67 पेटी अध्धा मार्का जगाधरी व 48 पेटी मार्का जगाधरी पव्वा बरामद हुई। 175 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है।
हरियाणा में कावड़ियों ने स्कूल बस पर किया पत्थराव, स्कूल बस चालकों ने लगाया जाम,
बहन की कोथली देने आया युवक डूमरखां गांव के पास भाखड़ा नहर में बहा,
उचाना में बाइक की टक्कर से युवक की मौत, गांव के ही बाइक सवार ने मारी टक्कर,
झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन हादसा : मंगलवार की सुबह पटरी से उतरे 18 कोच, तीन की मौत, दर्जनों घायल,
गोहाना में भाई के हत्यारे को सोनीपत कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद व जुर्माना भी लगाया,
रोहतक के भाली गांव में महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट, पार्सल देने के बहाने घर में घुसे युवक


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks