स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गोहाना में भाई के हत्यारे को सोनीपत कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद व जुर्माना भी लगाया

Sonipat court sentenced the murderer of brother in Gohana to life imprisonment and also imposed fine



हरियाणा न्यूज सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिले के बरोदा थाना क्षेत्र के गांव कथूरा में जमीनी विवाद को लेकर भाई की हत्या ( brother's murder ) करने के आरोपित को Sonipat court ने दोषी करार दिया है। सोनीपत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सिंह की अदालत ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। जुर्माना राशि अदा न करने पर दोषी को तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।








गांव कथूरा निवासी संतोष ने 12 दिसंबर, 2021 को बरोदा थाना पुलिस को बताया था कि उनके पति कुलदीप का अपने भाइयों के परिवार से जमीन को लेकर विवाद था। करीब दो एकड़ जमीन को लेकर उनके विवाद रहता था। इसी विवाद में उनके देवर जगबीर तथा अन्य उनके घर घुस आए थे। संतोष ने बताया था कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। इसी बीच उनका पति कुलदीप उन्हें छुड़ाने लगे थे तो जगबीर ने कुल्हाड़ी से सीधा उनके सिर पर वार कर दिया था। जिसके बाद उनके पति कुलदीप को BPS Government Medical College for Women के अस्पताल में ले जाया गया था। जहां पर उनकी मौत हो गई थी। कुलदीप अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गए थे। 








पुलिस ने संतोष के बयान पर मामले में जगबीर सहित अन्य के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। तत्कालीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार की टीम ने आरोपित जगबीर को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। मामले में अन्य की गिरफ्तारी भी हुई थी। मामले की सुनवाई के बाद additional session judge नरेंद्र सिंह की अदालत ने जगबीर को दोषी करार दिया गया है। दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। साथ ही 10 हजार रुपये जुर्माना भी किया गया है। जुर्माना अदा न करने पर तीन माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन हादसा : मंगलवार की सुबह पटरी से उतरे 18 कोच, तीन की मौत, दर्जनों घायल,

रोहतक के भाली गांव में महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट, पार्सल देने के बहाने घर में घुसे युवक

बड़ी खबर : रोहतक के निजी स्कूल में फायरिंग, स्कूल संचालक से मांगी 20 लाख की फिरौती
पुलिस को फोन कर बोला बुजुर्ग : 22 सालों से इलाज करवा करवा कर थक चुका हूं, मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज,
क्या 4 अगस्त को सीएम सैनी रैली में करेंगे हांसी को जिला बनाने की घोषणा
4 घंटे बिजली कट से परेशान ग्रामीण रात को पहुंचे सब स्टेशन, ग्रामीण बोले : आपूर्ति चालू नहीं होगी तब तक वापस नहीं जाएंगे
विवाहिता की तेरहवीं के बाद नारनौंद पुलिस ने किया मामला दर्ज, फंदे पर लटकी मिली थी विवाहिता, बहन के बयान पर मामला दर्ज,
बिनैन खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर सर्वजातीय सर्वखाप महासम्मेलन से लीव इन रिलेशनशिप, समलैंगिकता और लव मैरिज जैसे कानूनों में संशोधन करने की उठी आवाज ,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |