स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रतिया में कावड़ियों ने स्कूल बस पर किया पत्थराव, स्कूल बस चालकों ने लगाया जाम

 Kawadis threw stones at school bus in Ratia, school bus drivers blocked the road

स्कूल बस ने मंगलवार सुबह कांवड़िए को मार दी थी टक्कर, टक्कर लगने से कांवड़ियों का स्कूल बस पर टूटा कहर

स्कूल बस पर पथराव करते कांवड़िए।


हरियाणा न्यूज फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया कस्बे में मंगलवार की सुबह एक स्कूल बस ने कांवड़ लेकर जा रहे एक कांवड़िए को टक्कर मार दी इसके बाद का कांवड़िए भटक भटक गए और स्कूल बस पर पतराव कर दिया। इस पत्र में स्कूल बस में सवार छात्र बड़ी मुश्किल से बच पाए। स्कूल बस पर पथराव होने से गुस्सा आए स्कूल बस चालकों ने रोड पर जाम लगा दिया और स्कूल बस पर पथराव करने वाले कावड़ियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। अब आप इसे कावड़ियों की गुंडागर्दी कहेंगे या फिर स्कूल बस चालकों की दबंगई।






मिली जानकारी के मुताबिक रतिया के टोहाना रोड स्थित अकाल अकादमी की बस सुबह जब बच्चों को लेकर अकादमी में आ रही थी तो स्कूल बस के साइड कावड़ लेकर जा रहे एक कांवड़िए को लग गई। जिसके कारण उसे कांवड़िए के साथ अन्य कांवड़ियों में गुस्सा बढ़ गया और स्कूल बस को रुकवा कर उसे पर पथराव कर दिया। 







कांवड़ियों ने जैसे ही बस बस को रुकवा तो बच्चे घबरा गए और बस से नीचे उतर गए वरना स्कूल बस पर हुए बताओ में कई बच्चों को चोट लग सकती थी। बताया जा रहा है कि जब कांवड़िए स्कूल बस पर पत्थर बरसा रहे थे तो सड़क मार्ग से जो भी साधन गुजर रहा था उसे पर भी उन्होंने पत्थर कर दिया और काफी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। 












स्कूल बस पर हुए पत्थराव की सूचना जैसे ही स्कूल बस चालकों को लगी तो वह भी अपनी-अपनी बसों को लेकर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने सड़क के बीचों बीच अपनी बसों को खड़ा करके जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल बस चालकों को समझने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और अपनी बातों पर अड़े रहे कि जब तक स्कूल बस पर हमला करने वाले कावड़ियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वह यहां से नहीं हटेंगे। 






स्कूल बस ड्राइवर जसप्रीत ने बताया कि जब वह गांव के बच्चों को लेकर अकाल अकादमी आ रहा था तो जैसे ही उसकी बस रतिया टोहाना मार्ग पर पहुंची तो भीड़ भाड़ होने के कारण साइड में जगह नहीं होने की वजह से वो बस को रोके हुए था और वहां से बस को हटाने को लेकर कावड़ियों ने कहा। जब उसने कहा कि आगे रास्ता नहीं है ऐसे में वो बस को कैसे हटाए। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने स्कूल बस पर हमला कर दिया।






बताया जा रहा है कि कांवड़ियों का एक झुंड हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल फतेहाबाद की तरफ जा रहा था कि जब वह रतिया टोहाना मार्ग पर पहुंचे तो स्कूल बस में उन्हें टक्कर मार दी और स्कूल बस चालक ने बस को नहीं रोका। जिसके बाद कांवड़ियों ने बस का पीछा कर बस को रुकवाया। जब बस की टक्कर लगने की बात हुई तो बस चालक ने उनके साथ बदतमीजी की तो कांवड़ियों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने बस पर ईंट पत्थरों से हमला कर बस में तोड़फोड़ कर दी। 


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन हादसा : मंगलवार की सुबह पटरी से उतरे 18 कोच, तीन की मौत, दर्जनों घायल,
गोहाना में भाई के हत्यारे को सोनीपत कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद व जुर्माना भी लगाया,
रोहतक के भाली गांव में महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट, पार्सल देने के बहाने घर में घुसे युवक
बड़ी खबर : रोहतक के निजी स्कूल में फायरिंग, स्कूल संचालक से मांगी 20 लाख की फिरौती
पुलिस को फोन कर बोला बुजुर्ग : 22 सालों से इलाज करवा करवा कर थक चुका हूं, मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज,

अग्रोहा मंदिर के सामने सै छात्रा का अपहरण, होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, मसुदपुर गांव के युवक और उसके दोस्त पर मामला दर्ज

हांसी में वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जे का मामला : दो कंपनी तैनात

हिसार : दोस्तों की शराब पार्टी में बवाल, कार में लगाई आग पुलिसकर्मी पर लगाया बदतमीजी का आरोप







कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |