अग्रोहा के मंदिर के सामने सै छात्रा का अपहरण, होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, मसुदपुर गांव के युवक और उसके दोस्त पर मामला दर्ज
student was kidnapped from in front of Agroha temple, taken to hotel and raped after being given intoxicants, case registered against youth from Masudpur village in narnaund area and his friend
![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। |
हरियाणा न्यूज अग्रोहा : अग्रोहा police station के अंतर्गत एक 10वीं कक्षा की छात्रा से दो युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। छात्रा के बयान पर पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। सोमवार सुबह स्कूल का एक शैक्षणिक टूर सिरसा गया था। वह टूर में न जाकर गांव के मंदिर में पूजा के लिए चली गई।
छात्रा ने बताया कि वह पूजा कर जैसे ही मंदिर से बाहर निकली तो वहां पर हांसी के मसूदपुर निवासी राहुल और उसका दोस्त बाइक लिए खड़े थे। जिन्होंने गांव में घर छोड़ने की बात कहते हुए उसको बाइक पर बैठा लिया और उसे अग्रोहा के होटल में ले आए। छात्रा ने बताया कि जहां आरोपितों ने कोल्डड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बदहवास हो गई।
गांव के बाहर फेंक गए
छात्रा ने बताया दोपहर करीब तीन बजे उसे बदहवास हालत में आरोपित गांव के बाहर फेंक गए। जहां स्वजन ने उसे संभाला और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छात्रा के बयान पर होटल में लगे सीसीटीवी और होटल का रिकार्ड जब्त किया।
होटल बंद करे प्रशासन
क्षेत्र के ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा कि ऐसे होटल पर कार्रवाई कर इन्हें नियमित रूप से बंद कर देना चाहिए।
छात्रा के बयान पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर, छात्रा के मेडिकल आदि की प्रक्रिया पूरी करवाई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्दी ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।
तनेज पाल, थाना प्रभारी अग्रोहा
झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन हादसा : मंगलवार की सुबह पटरी से उतरे 18 कोच, तीन की मौत, दर्जनों घायल,
गोहाना में भाई के हत्यारे को सोनीपत कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद व जुर्माना भी लगाया,
रोहतक के भाली गांव में महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट, पार्सल देने के बहाने घर में घुसे युवक
बड़ी खबर : रोहतक के निजी स्कूल में फायरिंग, स्कूल संचालक से मांगी 20 लाख की फिरौती,
पुलिस को फोन कर बोला बुजुर्ग : 22 सालों से इलाज करवा करवा कर थक चुका हूं, मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज,
हांसी में वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जे का मामला : दो कंपनी तैनात,
हिसार : दोस्तों की शराब पार्टी में बवाल, कार में लगाई आग पुलिसकर्मी पर लगाया बदतमीजी का आरोप,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks