स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जे का मामला : दो कंपनी तैनात

 Case of occupation of Wakf Board land in Hansi

धारा 145 लगवाने को एसडीएम को लिखा पत्र, पुलिस बल तैनात

 


हरियाणा न्यूज हांसी: ट्रक यूनियन में वक्फ बोर्ड की जमीन पर दो पक्षों में हुए विवादित मामले में सोमवार को पुलिस प्रशासन द्वारा धारा 145 लगाने को लेकर एसडीएम को पत्र लिखा है। जिसके बाद अब आगामी कार्रवाई एसडीएम की ओर से की जानी है। वहीं, रविवार को प्रशासन द्वारा विवादित छह हजार गज जमीन पर सुरक्षा बलों की दो कंपनी तैनात की गई।





 प्रशासन द्वारा विवादित स्थल पर अप्रिय घटना न हो इसके लिए एक उपनिरीक्षक व दो एएसआइ सहित 40 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। डीएसपी धीरज कुमार ने विवादित स्थल पर पुलिसकर्मियों को यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हुए है। बता दें कि पुलिस ने फिलहाल एक पक्ष के संजय की ओर से दी गई शिकायत पर आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से पुलिस को दी शिकायत पर जांच की जा रही है। 






विवादित स्थल को एक तरफ ट्रक 

यूनियन अपनी जमीन बता रहा है तो दूसरा पक्ष शमशेर, अमित, सज्जन व संदीप बांगा जमीन पर खुद का हक जता रहे हैं। हाई कोर्ट से केस जीतने के बाद प्रशासन द्वारा 23 जुलाई को जमीन पर से ट्रक यूनियन की गाड़ियों को हटवा कर कब्जा दिलाया था।








दूसरे पक्ष की ओर से यह दी हुई है शिकायत

दूसरे पक्ष का आरोप है कि विधायक, उनके पीएसओ व अन्य लोगों ने उनकी जमीन में जबरदस्ती घुसते हुए तोड़फोड़ की व साढ़े चार लाख रुपये और उनकी लाइसेंसी पिस्तौल लूट ली थी। सज्जन सिंह ने बताया कि विधायक विनोद भ्याना उनके पीएसओ, पूर्व प्रधान संजय कसाना, वर्तमान प्रधान मोहनलाल व अन्य के खिलाफ शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की है।


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन हादसा : मंगलवार की सुबह पटरी से उतरे 18 कोच, तीन की मौत, दर्जनों घायल,
गोहाना में भाई के हत्यारे को सोनीपत कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद व जुर्माना भी लगाया,
रोहतक के भाली गांव में महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट, पार्सल देने के बहाने घर में घुसे युवक
बड़ी खबर : रोहतक के निजी स्कूल में फायरिंग, स्कूल संचालक से मांगी 20 लाख की फिरौती
पुलिस को फोन कर बोला बुजुर्ग : 22 सालों से इलाज करवा करवा कर थक चुका हूं, मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज,

अग्रोहा मंदिर के सामने सै छात्रा का अपहरण, होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, मसुदपुर गांव के युवक और उसके दोस्त पर मामला दर्ज

हिसार : दोस्तों की शराब पार्टी में बवाल, कार में लगाई आग पुलिसकर्मी पर लगाया बदतमीजी का आरोप


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |