बहन की कोथली देने आया युवक डूमरखां गांव के पास भाखड़ा नहर में बहा
young man who came to give his sister's basket was swept away in the Bhakra canal near Doomarkhan village - Narwana News Today
हरियाणा न्यूज उचाना : जींद जिले के डूमरखां गांव के पास सोमवार शाम को एक युवक भाखड़ा नहर में नहाने के लिए पानी में उतरा था कि पानी के तेज बहाव में बह गया। युवक अपनी बहन की कोथली देने के लिए आया हुआ था और शाम को अपने जीजा के साथ भाखड़ा नहर फर नहाने गया था।
जानकारी के अनुसार नगूरां गांव का युवक अमित सोमवार को अपनी सफा खेड़ी गांव में अपनी बहन के घर कोथली देने के लिए आया हुआ था। शाम को अमित अपने जीजा दिलबाग के साथ डूमरखां गांव के पास से गुजर रही भाखड़ा ब्रांच नहर में नहाने के लिए चला गया। कपड़े उतारने के बाद अमित नहर में उतरा और तेज बहाव में बह गया। बताया जा रहा है कि अमित को तैरना नहीं आता था। अमित को डूबते देख उसके जीजा दिलबाग ने शोर मचाया लेकिन वह उसे बाहर नहीं निकाल पाया।
तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई और गोताखोरों को भी बुलाया गया। अमित को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक की तलाश के लिए गोताखोर, पुलिस, एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
हरियाणा में कावड़ियों ने स्कूल बस पर किया पत्थराव, स्कूल बस चालकों ने लगाया जाम,
पिल्लूखेड़ा मंडी के ठेके पर अवेध शराब, पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी सहित तीन लोगों को किया काबू,
उचाना में बाइक की टक्कर से युवक की मौत, गांव के ही बाइक सवार ने मारी टक्कर,
झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन हादसा : मंगलवार की सुबह पटरी से उतरे 18 कोच, तीन की मौत, दर्जनों घायल,
गोहाना में भाई के हत्यारे को सोनीपत कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद व जुर्माना भी लगाया,
रोहतक के भाली गांव में महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट, पार्सल देने के बहाने घर में घुसे युवक


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks