स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में चला पीला पंजा, अवैध निर्माण पर योजनाकार विभाग का चला बुलडोजर

 Yellow paw came into action in Jind, Planning department's bulldozer ran on illegal construction  - Uchana Jind News   

उचाना में काटी जा रही अवैध कालोनियों को ध्वस्त करती जेसीबी।

हरियाणा न्यूज जींद : हरियाणा के जींद जिले के उचाना में बनी अवैध कालोनियों पर शुक्रवार को पीला पंजा चलाकर ढहाया गया। जिये कार्रवाई जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा उचाना में काटी जा रही दो कालोनियों में बने अवैध निर्माणों जेसीबी मशीन चला कर ध्वस्त कर की गई। दोनों ही कालोनियों में डीपीसी, और कच्चे रास्ते बनाए गए थे।






 जिला नगर योजनाकार मनीष दहिया ने बताया कि अवैध रूप से कालोनी विकसित कर रहे कालोनाइजरों को नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद भी निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो विभागीय अमला पहुंचा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर डीटीपी मनीष दहिया, जेई गौरव बंसल, जेई जसबीर के अलावा उचाना पुलिस फोर्स तैनात रही। सबसे पहले टीम उचाना में 40 फुटा रोड पर पहुंची। यहां अवैध रूप से विकसित की गई छह एकड़ कालोनी को उखाड़ा गया। यहां कच्चा रास्ता बनाया गया था और निर्माण की तैयारी थी। 








कालोनी नई- नई विकसित की जा रही थी। यहां तोडफ़ोड़ के बाद उचाना में ही ग्रेन मार्केट की तरफ वाले रोड पर टीम पहुंची। यहां डीपीसी, रोड नेटवर्क को तोड़ा गया। डीटीपी मनीष दहिया ने कहा कि अवैध रूप से निर्माण किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। अगर किसी भी कालोनाइजर को कालोनी विकसित करनी है तो पहले विभाग से अनुमति लेनी पड़ेगी। विभाग द्वारा तय किए गए नार्म पूरा करने के बाद ही कालोनी विकसित करने की अनुमति दी जाएगी। डीटीपी ने लोगों से भी आह्वान किया कि कालोनाइजरों के झांसे में आकर अवैध कालोनी में जमीन की खरीद फरोख्त न करें। जमीन वैध है या नहीं, इसके बारे में विभाग के कार्यालय में आकर पता कर सकते हैं।


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

सूखा बीत रहा सावन, धरती पुत्र से लेकर भाले के भक्त परेशान, जाने कब होगी हरियाणा में बारिश? ,

पीने के पानी को लेकर हाहाकार, मित्ताथल फीडर की जगह निगाना फीडर में चल रहा पानी, एक्सईन ने मिताथल फीडर में छुड़वाया पानी

हरियाणा के सरपंचों ने बढ़ाई सरकार की चिंता, दिया अल्टीमेटम, सरपंचों की रणनीति का हरियाणा न्यूज पर खुलासा

मुख्यमंत्री ने भाजपा के कार्यों की जगह कर दिया कांग्रेस राज में हुए विकास कार्यों का गुणगान, सभा में लोग हंसने लगे, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कसा तंज,

रोहतक में बर्खास्त पुलिस कर्मी की हत्याकांड में बड़ा खुलासा : आरोपी ने पुलिस रिमांड में किया खुलासा

GJU Hisar में फीस वृद्धि के विरोध में के.एस.ओ का प्रदर्शन, युनिवर्सिटी प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Jind News Hindi: हत्या के जुर्म में चार को आजीवन कारावास, दस-दस हजार जुर्माना,


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |