सरपंचों का हरियाणा सरकार को अल्टीमेटम, विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का विरोध करने की रणनीति तैयार, हरियाणा न्यूज पर सरपंचों की रणनीति का खुलासा
Sarpanches give ultimatum to Haryana government - Haryana News Today
मांगें पूरी नहीं हुई तो विधानसभा चुनाव में दिखाएंगे फिल्म
![]() |
| जींद की जाट धर्मशाला में हरियाणा सरपंच एसोसिएशन की बैठक की अध्यक्षता करते प्रदेश अध्यक्ष रणबीर सिंह समैण। |
हरियाणा न्यूज जींद : अगर सरकार ने हमारी मांगों को 25 अगस्त तक पूरा नहीं किया तो हमने लोकसभा चुनाव में तो सरकार को ट्रेलर दिखाया था लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को पूरी फिल्म दिखाई जाएगी। भाजपा के नेता और मात्रिक बार-बार कह रहे हैं कि हमने सरपंचों के डिमांड को पूरा किया है लेकिन सरकार ने सरपंचों की आज तक एक भी डिमांड को पूरा नहीं किया है क्योंकि सरकार ने जो फैसला किया है वह केवल गांव की गालियां और नाली बनाने के लिए किया है जो कि हर गांव में पहले से ही बनी हुई है। उक्त शब्द जींद की जाट धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय सरपंच एसोसिएशन की बैठक में हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर सिंह समैण ( Jind Haryana Sarpanch meeting announcement ) ने सरपंचों को संबोधित करते हुए कहे।
जन विरोधी, सरपंच विरोधी, किसान विरोधी नीतियों का प्रचार करने के लिए हर गांव में बनाएंगे 20 युवाओं की टीम -समैण
उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा सरकार ने सरपंचों की मांगों को पूरा नहीं किया तो हर गांव के सरपंच मिलकर गांव में भाजपा की जन्म विरोधी नीतियों का प्रचार करेंगे और भाजपा के पन्ना प्रमुखों को भी भाजपा से तोड़ने का काम करेंगे ताकि आने वाले चुनाव में भाजपा को सरपंचों की अनदेखी का अहसास करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जो भी भाजपा विधायक या अन्य विधायक सरपंचों का समर्थन नहीं करेगा उसका विधानसभा चुनाव में पूरी तरह से विरोध किया जाएगा। भाजपा की जन विरोधी नीतियों का प्रचार करने के लिए हर गांव में 20 युवाओं की टीम का गठन किया जाएगा जो घर-घर जाकर भाजपा की बेरोजगारी, महंगाई, जन विरोधी नीतियों, किसानों व खिलाड़ियों के साथ-साथ कर्मचारियों पर किए जा रहे अन्याय का प्रचार कर लोगों की भाजपा की असलियत बताने का काम करेंगे।
सरपंचों की नहीं हुई एक भी डिमांड पूरी, ग्रामीण युवाओं के भविष्य के लिए गांव में लाइब्रेरी, पार्क की जरूरत
रणबीर सिंह समैण ने कहा कि सरकार द्वारा बार-बार कहा जा रहा है कि हमने सरपंचों की सभी मांगों को पूरा कर दिया है और उन्हें पूरे अधिकार दे दिए हैं लेकिन आप गांव में गलियां व नालियां पक्की करने का काम नहीं बल्कि कंपटीशन का दौर है और युवाओं को रोजगार के लिए दूर शहरों में लाइब्रेरी का कोचिंग के लिए जाना पड़ता है इसके लिए गांव में एक सार्वजनिक धर्मशाला के निर्माण के जरूरत है। अब गांव में लाइब्रेरी, पार्क छात्रों को आधुनिक ज्ञान देने के लिए अन्य संसाधन दिखाने की जरूरत महसूस हो रही है।
ये सरपंच रहे मौजूद
इस अवसर पर सरपंच प्रदेशाध्यक्ष रणबीर सिंह समैण, पंचकूला से रविंद्र, अंबाला से मंजीत, जींद से सुधीर बुआना, रोहतक से जगबीर गिल, पानीपत से राजेश जगलान, हिसार से मंजीत, नूह से जावेद, पलवल से मनोज, भवानी से संदीप गोलागड, रेवाड़ी से मोनू सरपंच, महेंद्रगढ़ से प्रवीन, जींद ब्लॉक से अनूप कंडेला सरपंच, नरेश बुकल सरपंच जुलानी, सुनील सरपंच, अनिल नैन, सुखबीर जागलान, सूरज सरपंच, अजित बडोदी, रामदर्शन खोखरी, राम प्रसाद, दिनेश, सुरेश गौतम, कृष्ण सरपंच, कृष्ण सरपंच जाजवान, जोगिंदर सरपंच, अमित सरपंच, राजकुमार सरपंच, जुलाना ब्लॉक प्रधान सतीश नैन, विजेंद्र सरपंच शामलो व जुलाना ब्लॉक के अन्य सरपंच इत्यादि मौजूद थे।
सूखा बीत रहा सावन, धरती पुत्र से लेकर भाले के भक्त परेशान, जाने कब होगी हरियाणा में बारिश? ,
रोहतक में बर्खास्त पुलिस कर्मी की हत्याकांड में बड़ा खुलासा : आरोपी ने पुलिस रिमांड में किया खुलासा,
जींद में चला पीला पंजा, अवैध निर्माण पर योजनाकार विभाग का चला बुलडोजर,
GJU Hisar में फीस वृद्धि के विरोध में के.एस.ओ का प्रदर्शन, युनिवर्सिटी प्रशासन को सौंपा ज्ञापन,
Jind News Hindi: हत्या के जुर्म में चार को आजीवन कारावास, दस-दस हजार जुर्माना,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks