Hansi : रोघी खाप के किसानों व मजदूरों के खून-पसीने की कमाई देने से व्यापारियों ने किया मना, खाप के चबूतरे पर सर्वखाप पंचायत 27 को
Traders refused to give the hard-earned money of the farmers and labourers of Roghi Khap, Sarvkhap Panchayat to be held on 27th at the Khap platform
![]() |
| रोघी खाप के द्वारा जारी की गई चिट्ठी को दिखाते हुए खाप के मौजिज लोग। |
हरियाणा न्यूज हिसार : हिसार जिले के गांव डाटा के फसल व्यापारियों दोबारा किसानों की फसल खरीदने के बाद रुपए देने से मना करने और एक व्यापारी के फरार होने के बाद किसानों ने रोघी खाप के चबूतरे पर सर्वखाप पंचायत बुलाई गई है इस पंचायत का आयोजन 27 जुलाई को गांव डाटा स्थित खाप के चबूतरे पर किया जाएगा और किसानों पूर्व व्यापारियों की इस समस्या का समाधान करने के लिए खाप के मौजूद व्यक्ति मौजूद रहेंगे।
![]() |
| रोघी खाप द्वारा पंचायत बुलाने के लिए जारी किया गया लेटर |
राघी खाप के महासचिव मास्टर ज्ञान सिंह दलाल आर्य ने बताया कि गांव डाटा के निवासी कृष्ण व सत्यवान के परिवार पिछले चार-पांच साल से फसल खरीदने बेचने का कारोबार करते हैं। इस परिवार ने गांव-गुवांड के किसानों से गेहूं, सरसों व कपास की करोड़ों रुपये की फसल खरीद कर अच्छे दामों पर बेच दी है। परन्तु अब किसानों को फसल का पैसा देने से साफ इन्कार कर दिया है।
![]() |
| रोघी खाप द्वारा पंचायत बुलाने के लिए जारी किया गया लेटर की दूसरी प्रति। |
चालबाजी से यह कहना शुरू कर दिया है कि लोगों की फसल के पैसे देने की जिम्मेवारी केवल कृष्ण के लड़के सुनील उर्फ दारा की है, जबकि सारा कारोबार इन दोनों भाइयों के साझे में चल रहा है। लोगों के करोडों रूपये हड़पने के लिए योजना बनाकर सुनील को कहीं गायब कर दिया है। वहीं पल्लेदारों व मजदूरों के भी कई लाख रुपये बकाया है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले दो बार गांव में पंचायत भी हो चुकी है परन्तु अब तक इस समस्या का समाच्चान नहीं हुआ है। इसलिए तीसरी बार रोघी खाप के चबूतरे पर 27 जुलाई को खाप के मौजिज लोगों की पंचायत बुलाई गई है। इस पंचायत में खाप/गांव के गणमान्य पंचायती हिस्सा लेकर गरीब किसानों व मजदूरों को उनकी दोनों फसलों की कष्ट कमाई का पैसा दिलवाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।




कोई टिप्पणी नहीं
Thanks