हरियाणा न्यूज टूड (Haryana News Today ) www.haryana-news.in पर. Haryana Crime News Today, Haryana Accident News Today, hisar news Today Live, Hisar Crime News Today, Jind Crime News, Jind Accident News, Rohtak Accident news, Karnal Accident news, Karnal Crime news, Rohtak Crime news, Hisar ki taaja khkabar, murder in hisar, Hansi news today, narnaund news, barwala news today, uklana news, adampur news, hansi crime news, latest news hisar, Hisar news live, Hisar ka mp kon hoga, hbse result,
Drug smuggler arrested with narcotic substance heroin (chitta) from the main gate of GJU Hisar - Hisar News Today
हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो युनिट हिसार की टीम ने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौधोगिकी विश्वविधालय से किया काबू
हरियाणा न्यूज हिसार : हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रमुख ओ.पी सिंह एवं उप महानिरिक्षक सिमरदीप सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत, IPS के दिशा निर्देश पर समूचे हरियाणा मे नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दिनांक 25.07.2024 को हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो यूनिट हिसार ने जीजेयू हिसार के मैंन गेट के सामने से नशा तस्कर अमन से 12 ग्राम 98 मिली ग्राम हेराईन (चिट्टा) को काबू करने में सफलता हासिल की है। टीम ने आरोपित को काबू कर शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
युनिट ईन्चार्ज P/SI बर्लिन सिंह ने बतलाया कि दिनांक 25.07.2024 को SI सत्यपाल सिंह अपनी टीम सहित बाईपास पुल हिसार पुलिस लाईन के पास मौजुद थे, तभी मुखबिर खास ने मुलाकी होकर सुचना दि कि अमन पुत्र श्योराम वासी सिरसा गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौधोगिकी विश्वविधालय हिसार के मैन गेट पर भारी मात्रा मे नशीला पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) लिए हुए किसी को बेचने कि फिराक मे खड़ा है, अगर फोरन रैड की जाए तो अमन नशीला पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) सहित काबू आ सकता है। गुप्त सुचना के आधार पर बताए स्थान गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौधोगिकी विश्वविधालय हिसार के मैन गेट पर रैड कि गई तो अमन नशीला पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) सहित काबू करके राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी मे तलाशी लेने पर कुल वजन 12 ग्राम 98 मिलीग्राम नशीला पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) बरामद होने पर नियमानुसार कार्यवाही की गई व NDPS ACT के तहत थाना शहर हिसार मे अभियोग दर्ज करवाया गया। जिसकी आगामी तफतीश थाना शहर हिसार द्वारा की जा रही है।
आरोपी अमन को आज दिनांक 26.07.2024 को माननीय अदालत मे पेश किया जाएगा। जो उपरोक्त नशीला पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) कहा से लाया व कहा बेचना था गहनता से पुछताछ की जाकर नशीले पदार्थ के व्यापार में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा आमजन से अपील कि गई कि हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कन्ट्रोल ब्युरो के टोल फ्री न. 90508-91508 बारे जागरुक किया गया व बतलाया गया कि सुचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
Copyright © 2024-25 हरियाणा न्यूज टूडे | All Right Reserved.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks