हांसी भिवानी मार्ग पर लोगों ने लगाया जाम, अधिकारियों की टूटी नींद
People blocked the Hansi Bhiwani road, officials lost their sleep - Bhiwani News Today
![]() |
| बवानी खेड़ा में जाम लगाए हुए स्थानीय लोग। |
हरियाणा न्यूज बवानी खेड़ा : हरियाणा के भिवानी जिले के बवानी खेड़ा में पीने के पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने हांसी भिवानी मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे पहले लोग इकट्ठा हुए और जल घर पहुंचे जहां से नारेबाजी करते हुए महिलाओं सहित पुरुष सड़क पर पहुंच गए और ट्रैक्टर ट्राली अड़ाकर जाम लगा दिया।
![]() |
| पीने के पानी की समस्या को लेकर बूस्टिंग स्टेशन पर पहुंची महिलाएं प्रदर्शन करते हुए। |
बवानी खेड़ा क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से पीने के पानी की किल्लत बनी हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा बार बार चेताने के बाद भी जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद नहीं टूटी। जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी में लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद महिलाओं व पुरुषों ने बताया कि अधिकारियों के सामने अपनी समस्या को लेकर चक्कर काटने के बाद भी अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी। इससे परेशान होकर वह पहले बूस्टिंग स्टेशन पहुंचे और नारेबाजी करते हुए निर्णय लिया कि जाम लगाए बगैर अधिकारी उनकी सुनने वाले नहीं है।
इस बात को लेकर सभी में सहमति हो गई और वह नारेबाजी करते हुए हांसी भिवानी मार्ग पर पहुंचे, स्थानीय लोगों ने सड़क पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही बवानी खेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने लोगों को समझा बुझाकर उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर पानी की सप्लाई दुरुस्त करने की बात कही।
जब इस बारे में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि जल घर के टैंक में पानी आना शुरू हो गया है और हर कॉलोनी व गांव में नियमित रूप से पानी की सप्लाई की जाएगी आगे से इस तरह की कोई भी दिक्कत लोगों को सहन नहीं करनी पड़ेगी।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks