Haryana Crime News: 2260 प्रतिबंधित कैप्सूलों सहित दो गिरफ्तार
Haryana Crime News: Two arrested with 2260 banned capsules
हरियाणा न्यूज यमुनानगर : एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 1180 प्रतिबंधित कैप्सूलों सहित एक आरोपी को व थाना साढौरा की पुलिस टीम ने 1080 प्रतिबंधित कैप्सूलों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात एएसआई रिषीपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह टीम के साथ गश्त कर रहा था। इस दौरान उसे सूचना मिली थी कि शहर के ट्रैफिक पार्क के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। आरोपी प्रतिबंधिक कैप्सूल बेचने के फिराक में है। सूचना मिलते ही उसने टीम के साथ मौके पर जाकर वहां संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित 1180 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी की पहचान खड्डा कॉलोनी पुराना हमीदा निवासी तसलीम सलमानी उर्फ मोनू पुत्र खुर्शीद के रूप में हुई।
उधर थाना साढौरा की पुलिस टीम ने 1080 प्रतिबंधित कैप्सूलों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रबंधक अनिल राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी एक युवक कोटला गांव के पास नशीले कैप्सूल के साथ घूम रहा है। टीम ने तुरंत मौका पर जाकर एक युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी से 1080 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। जिनकी ड्रग कंट्रोलर बिंदु धीमान से पकड़े गए कैप्सूल की जांच करवाई गई तो उन्होंने बताया कि इन प्रतिबंधित कैप्सूल के लाने ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। पूछताछ में आरोपी की पहचान गांव बिजोली निवासी महिपाल पुत्र सोमपाल के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत के दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हरियाणा की आज की ताजा खबर:-
Hisar News: कार सवार युवकों ने किया छात्रा का अपहरण, अपहरण कर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म,
नारनौंद में जजपा को फिर लगा झटका, जजपा नेता एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि जजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल,
बिजली निगम का कारनामा, हर माह 500 रुपए बिल भरने वाले को भेजा 63 हजार का बिल,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks