स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सिसाय बोलान के किसान की मौत, खेत में सिंचाई करने गए किसान की करंट लगने से मौत

 Death of farmer of Sisai Bolan, farmer who went to irrigate his field died due to electric shock  -   Hansi News       

Hansi : हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे मृतक सुमित के परिजन।


हरियाणा न्यूज हांसी : हरियाणा के सबसे बड़े गांव सिसाय बोलान के खेतों में सिंचाई करने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 







हांसी : मृतक किसान सुमित के परिजन बातचीत करते हुए।


मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के गांव सिसाय बोलान निवासी 34 वर्षीय सुमित गुरुवार शाम को अपने खेत में धान की फसल में सिंचाई करने के लिए गए हुए थे। जब वह बिजली से ट्यूबवेल चला कर धान की फसल में पानी दे रहे थे तो इसी दौरान लाइट चली गई और सुमित अपनी मोटर को जनरेटर से चलने के लिए चला गया। जब सुमित बिजली के तारों को हटाकर मोटर के तार जनरेटर से जोड़ रहा था तो इस दौरान अज्ञात परिस्थितियों में उसे करंट लग गया और वह बुरी तरह से झुलस गया। 









सुमित के चिल्लाने की आवाज सुनकर करीब 4-5 एकड़ दूर पानी दे रहा अनूप तुरंत ही भाग कर सुमित के पास पहुंचा तो देखा कि सुमित करंट लगने से अतीत होकर जमीन पर गिरा हुआ है।‌ अनूप ने तुरंत ही इसकी सूचना परिजनों को दी तो परिजन गाड़ी लेकर खेत में पहुंचे और सुमित को लेकर हांसी के अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान सुमित की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी और उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। शादी के 4 साल बीत जाने के बाद भी उसकी पत्नी को अभी तक कोई बच्चा नहीं हुआ है। 





इस हादसे की सूचना मिलते ही हांसी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अनूप के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।


हरियाणा की आज की ताजा खबर:- 

एक्सिस बैंक रोहतक में साढ़े 6 लाख की लूट : बैंक बंद होने से चंद मिनट पहले पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम,

Hisar News: कार सवार युवकों ने किया छात्रा का अपहरण, अपहरण कर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म,

हांसी की तीन महिलाओं सहित चार सूट चोरी के मामले में गिरफ्तार, हांसी की महिलाएं सूट लेने पहुंची थी रोहतक,

नारनौंद में जजपा को फिर लगा झटका, जजपा नेता एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि जजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

हिसार-भिवानी-रेवाड़ी को मिली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनों की सौगात, 1 अगस्त से चलेंगी नई सुपरफास्ट ट्रेनें,

सड़क हादसे में घायल युवक की हिसार के निजी अस्पताल में मौत, डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से नहीं हुआ पोस्टमार्टम, परिजन परेशान

बिजली निगम का कारनामा, हर माह 500 रुपए बिल भरने वाले को भेजा 63 हजार का बिल

हरियाणा के सीएम नायब सिंह पका बड़ा ऐलान: शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के पास होगी अब फुल पावर, जाने अब‌ नगर पार्षदोन को‌ कितने मिलेंगे भत्ते व कौन कौन से कर सकेंगे ये काम

नेशनल हाईवे 152 डी पर भारी मात्रा में चुरापोस्त सहित एक काबू , मुंबई से नशा खरीद कर लाकर करता था हरियाणा में सप्लाई





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |