हांसी में गलियों व सीवर की समस्या को लेकर लोगों ने तोशाम रोड़ पर लगाया जाम
People blocked Tosham Road in Hansi due to the problem of streets and sewer - Hansi News
पटेल नगर के लोगों ने किया तोशाम रोड़ जाम
![]() |
| हांसी तोशाम रोड़ पर जाम लगाकर प्रदर्शन करती महिलाएं। |
हरियाणा न्यूज हांसी : वार्ड 20 के पटेल नगर के निवासियों ने टूटी फूटी गलियों व सीवर की समस्या को लेकर शुक्रवार को तोशाम रोड पर प्रदर्शन किया। जब समय पर अधिकारी नहीं पहुंचे तो गुस्साए लोगों ने तोशाम रोड को जाम कर दिया। इस अवसर पर लोगों ने प्रशासन व विधायक विनोद भ्याणा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की।
पटेल नगर निवासी सीताराम यादव ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर जब पटेल नगर की महिलाएं विधायक विनोद भयाना से मिलने गई तो विधायक ने महिलाओं की एक न सुनी व उनकी समस्याओं को अनदेखा कर धरना लगाने की नसीहत दे डाली। उन्होंने बताया की पटेल नगर को बसे हुए करीब 20 साल हो चुके है। 10 सालों से यह पटेल नगर अप्रूव्ड एरिया है। इसके बावजूद भी यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। यहां के निवासी पेयजल समस्या से भी परेशान।
उन्होंने बताया कि 4 वर्ष पहले सीवर लाइन डाली गई है लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया है। सडक़ों की हालत बड़ी बदतर है, जहां पर थोड़ी बारिश में ही पानी भर जाता है, जिससे लोगों का आना जाना बंद हो जाता है। मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ विभाग की एक्सन व जेई ने उन को आश्वासन दिया कि सीवर की समस्या 10 अगस्त तक दुरूस्त कर दी जाएगी। सडक़ का कार्य नगर परिषद में आता है अत: नगर परिषद के अधिकारी ही सडक़ बनाने के बारे में बता सकते है। मौके पर पंहुची पुलिस ने लोगों को समझाने की कौशिश की परंतु लोगों ने उनकी एक ना सुनी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
इस दौरान डॉ जगदीश मुवाल, एडवोकेट सुनील कुमार, कृष्ण कुमार, रामफल गुर्जर, सोनू यादव, राधे श्याम, कृष्ण कुमार, प्रभु सिंह, ऑटो मार्केट के प्रधान बलवीर वर्मा, सरला, मंजू, काली, धोली, सीतू, सुशीला, रामवती, गुड्डी, प्रोमिला, सुनीता, रजनी, उर्मिला, रंजना, राधा, गीता सहित अनेक महिलाएं मौजूद।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks