स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

उकलाना में टीचर की पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान, कुछ समय पहले ही टीचर ने की थी तीसरी शादी

  Teacher wife committed suicide by consuming poisonous substance in uklana 


हरियाणा न्यूज उकलानाः उकलाना क्षेत्र के गांव मदनपुरा में एक महिला ने अज्ञात परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाली महिला स्कूल टीचर की तीसरी पत्नी थी। इससे पहले टीचर को उसकी पहली दो पत्नियां छोड़कर जा चुकी थी। महिला की टीचर के साथ दूसरी शादी थी। महिला के परिजनों के बयान पर स्कूल अध्यापक एवं महिला के पति विनोद के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्द कर लिया है।





 मदनपुरा निवासी 35 वर्षीय दर्शना देवी ने जहरीला पदार्थ निगल जान दे दी। दर्शना देवी के पति विनोद सरकारी स्कूल में अध्यापक है। करीब डेढ़ साल पहले विनोद ने दर्शना के साथ तीसरी शादी की थी। स्वजन ने विनोद पर उनकी बेटी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दर्शना के भाई आत्मानंद के बयान पर विनोद के खिलाफ केस दर्ज किया है। 







आत्मानंद ने पुलिस को बताया कि बहन की 17 अगस्त 2022 को दूसरी शादी विनोद कुमार से हुई थी। बहन का बेटा भी मदनपुरा में रहने लगा था। उसकी बहन व विनोद का कई बार मनमुटाव हो गया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग बार-बार दर्शना को जेवरात लाने के लिए बोलते थे। विनोद दर्शना को बार-बार आत्महत्या करने की धमकी देता था। इसी डर के कारण दर्शना ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया और फिर विनोद के परिवार वाले दर्शना को निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान दर्शना की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक विनोद की पहली शादी 2014 में हुई थी। दो साल बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़ चली गई। 2017 में दूसरी शादी की और वो भी उसे छोड़ कर चली गई। 


आज की हरियाणा की ताजा खबरें :

बरवाला में जलती चिता से निकाला महिला का शव, रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे श्मशान

अग्रोहा में बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा घायल,

ऐलनाबाद में अवैध कब्जे पर चला पीला पंजा, जोहड़ की जमीन को करवाया कब्जा मुक्त,

मंजू होटल के कमरे में मिले महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा,
जींद से करोड़ों रुपए लेकर महिला फरार, महिलाओं के नाम पर अलग-अलग बैंकों से लिया लोन
ध्रुव राठी को कोर्ट ने भेजा समन, भाजपा नेता ने मांगा 20 लाख का हर्जाना

सीलिंग प्लान के दौरान लाखों की चूरा पोस्त सहित 7 आरोपी काबू

शुगर ठीक करने का दावा : ड्रग्स कंट्रोल यूनिट ने दुकान पर छापेमारी, छापेमारी से पहले दुकानदार फरार


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |