बरवाला में जलती चिता से निकाला महिला का शव, रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे श्मशान
body of woman was taken out from the burning pyre in Barwala, they had reached the crematorium in the dark of the night for the last rites - Barwala Hisar News
गांव खरक पूनिया में हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस, चिता से बाहर निकाला मृतक महिला का शव
हरियाणा न्यूज हिसार : हिसार जिले बरवाला क्षेत्र के गांव खरक पूनिया में बुधवार रात हत्या की सूचना पर पुलिस ने जलती चिता से महिला का शव निकलवाया। पैर कुछ हद तक जल चुके थे। गले पर निशान मिले। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया है। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बरवाला थाने के प्रभारी राजकुमार के मुताबिक, 42 वर्षीय गीता मूलरूप से बिहार की रहने वाली थी। उसने 21 वर्ष पहले गांव खरक पूनिया निवासी कृष्ण से शादी की थी। दोनों का 19 साल का बेटा भी है। कृष्ण का गांव में ही टेंट हाउस है। रात करीब पौने आठ बजे किसी ने पुलिस को सूचना दी कि महिला की हत्या कर शव को टोके में रखकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशानघाट में लेकर गए हैं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजकुमार और डीएसपी गौरव शर्मा श्मशानघाट पर पहुंचे। तब चिता जल रही थी। वहां पर कृष्ण समेत छह लोग मौजूद थे। इसके बाद अंतिम संस्कार रुकवाकर महिला के शव को चिता से निकलवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया।
इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन देर रात तक किसी को नामजद नहीं किया था। कृष्ण और उसके साथ मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आत्महत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।
आज की हरियाणा की ताजा खबरें :-
उकलाना में टीचर की पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान, कुछ समय पहले ही टीचर ने की थी तीसरी शादी,
अग्रोहा में बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा घायल,
ऐलनाबाद में अवैध कब्जे पर चला पीला पंजा, जोहड़ की जमीन को करवाया कब्जा मुक्त,
मंजू होटल के कमरे में मिले महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा,
जींद से करोड़ों रुपए लेकर महिला फरार, महिलाओं के नाम पर अलग-अलग बैंकों से लिया लोन,
ध्रुव राठी को कोर्ट ने भेजा समन, भाजपा नेता ने मांगा 20 लाख का हर्जाना,
सीलिंग प्लान के दौरान लाखों की चूरा पोस्त सहित 7 आरोपी काबू,
शुगर ठीक करने का दावा : ड्रग्स कंट्रोल यूनिट ने दुकान पर छापेमारी, छापेमारी से पहले दुकानदार फरार

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks