स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

अग्रोहा में बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा घायल

 Bike rider nephew dies after being hit by a Bolero in Agroha  - Hisar accident news


हरियाणा न्यूज हिसार: हिसार जिले के अग्रोहा खंड के गांव सिंदोल से किरोड़ी कनोह चौराहे पर बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार बालक निवासी सतबीर और उसका भतीजा शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां दोनों घायलों को अग्रोहा मेडिकल कालेज में उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया और घायल सतबीर को उपचार के लिए दाखिल कर लिया। अग्रोहा पुलिस ने मृतक के स्वजन का बयान के आधार पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार को सौंप दिया।







पुलिस को दिए बयान में गांव बालक निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि बुधवार को उसका भाई सतबीर और उसका भतीजा शैलेंद्र अग्रोहा मेडिकल दवाई लेने आए हुए थे। मेडिकल से दवाई लेकर वे बाइक पर सवार होकर घर की तरफ जा रहे थे। जहां बाइक सतबीर चला रहा था और शैलेंद्र उसके पीछे बैठा था। जब वे दोनों सिंदोल से बालक जाने के लिए किरोड़ी कनोह चौराहे पर सड़क क्रास करने लगे तो एक गाड़ी चालक अपनी गाड़ी को कनोह की तरफ से गफलत लापरवाही से चलाता हुआ आया और उनके बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सहित सड़क पर जा गिरे। जहां हादसे में दोनों चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल में दोनों को उपचार के लिए लेकर गए। जहां डाक्टरों ने शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया।









पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए बोलेरो गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


आज की हरियाणा की ताजा खबरें :

बरवाला में जलती चिता से निकाला महिला का शव, रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे श्मशान

उकलाना में टीचर की पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान, कुछ समय पहले ही टीचर ने की थी तीसरी शादी

ऐलनाबाद में अवैध कब्जे पर चला पीला पंजा, जोहड़ की जमीन को करवाया कब्जा मुक्त,

मंजू होटल के कमरे में मिले महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा,
जींद से करोड़ों रुपए लेकर महिला फरार, महिलाओं के नाम पर अलग-अलग बैंकों से लिया लोन
ध्रुव राठी को कोर्ट ने भेजा समन, भाजपा नेता ने मांगा 20 लाख का हर्जाना

सीलिंग प्लान के दौरान लाखों की चूरा पोस्त सहित 7 आरोपी काबू

शुगर ठीक करने का दावा : ड्रग्स कंट्रोल यूनिट ने दुकान पर छापेमारी, छापेमारी से पहले दुकानदार फरार


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |