स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ऐलनाबाद में अवैध कब्जे पर चला पीला पंजा, जोहड़ की जमीन को करवाया कब्जा मुक्त

  Yellow paw was used against illegal occupation in Ellenabad, Johar land was freed from occupation - Sirsa News Today    

पुलिस बल की मौजूदगी में जे.सी.बी. ने तोड़ा अवैध निर्माण, तोड़े 5 मकान

जोहड़ की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए मकान ध्वस्त।

हरियाणा न्यूज ऐलनाबाद : सिरसा जिले के ऐलनाबाद खंड के गांव रत्ताखेड़ा में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पंचायती जोहड़ की जमीन पर किया गया अवैध कब्जा प्रशासन द्वारा हटाया गया और जे.सी.बी. मशीन द्वारा अवैध निर्माण किए गए मकानों के काफी हिस्से को तोड़ा गया। हालांकि कब्जाधारियों ने उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों से लिखित में आग्रह कि उन्हें अपना मलबा हटाने के लिए कुछ समय दिया जाए ताकि वे मकान निर्माण में लगा मलबा उठा सकें। पंचायत ने कब्जाधारियों के इस आग्रह को मान लिया और उन्हें मलबा उठाने का 1 माह का समय दे दिया।





जोहड़ की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए मकानों को गिराते हुए जेसीबी।

मिली जानकारी अनुसार पिछले काफी समय से प्रशासन को गांव रत्ताखेड़ा के पंचायती जोहड़ की जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बनाने की शिकायतें मिल रहीं थी। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पंचायत विभाग ने गांव के जोहड़ की निशानदेही करवाई। जिसमें जोहड़ की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण की बात सच साबित हुई।







इसके बाद प्रशासन ने जोहड़ की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों को नोटिस दिया गया। पंचायत विभाग के अधिकारियों के अनुसार बार बार नोटिस देने के बाद भी कब्जाधारियों ने जोहड़ की जमीन से कब्जा नहीं हटाया। तब प्रशासन ने जोहड़ की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए बिजली निगम के एस.डी. ओ. करणदीप कंबोज को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया और आज ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी जे.सी.बी. मशीन के साथ अवैध कब्जा हटाने गांव में पहुंचे और जे.सी.बी. मशीन से अवैध निर्माण गिराना शुरू कर दिया।








जोहड़ की जमीन पर अवैध निर्माण किए गए 5 घरों के काफी हिस्सों को तोड दिया गया। कब्जाधारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों व पंचायत को लिखित में आग्रह किया कि उन्हें मलबा उठाने का समय दिया जाए तो पंचायत ने अधिकारियों से बात कर उन्हें मलबा उठाने का 1 माह का समय दिया गया। इस मौके पर एस.एच.ओ. जगदीश चन्द्र, एससीपीओ बलतेज सिंह, पंचायत सचिव जंगीर सिंह, गांव का सरपंच व पंचायत सदस्य मौजूद थे।


आज की हरियाणा की ताजा खबरें :

बरवाला में जलती चिता से निकाला महिला का शव, रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे श्मशान

उकलाना में टीचर की पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान, कुछ समय पहले ही टीचर ने की थी तीसरी शादी

अग्रोहा में बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा घायल,

मंजू होटल के कमरे में मिले महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा,
जींद से करोड़ों रुपए लेकर महिला फरार, महिलाओं के नाम पर अलग-अलग बैंकों से लिया लोन
ध्रुव राठी को कोर्ट ने भेजा समन, भाजपा नेता ने मांगा 20 लाख का हर्जाना

सीलिंग प्लान के दौरान लाखों की चूरा पोस्त सहित 7 आरोपी काबू

शुगर ठीक करने का दावा : ड्रग्स कंट्रोल यूनिट ने दुकान पर छापेमारी, छापेमारी से पहले दुकानदार फरार


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |