हांसी में BJP विधायक के निजी सचिव और उसके दोस्त की पीटाई, आंख पर गहरी चोट, हाथ टूटा, दोस्त के दांत टूटे
BJP MLA personal secretary and his friend beaten up in Hansi - Hansi News
हांसी के अंबेडकर चौक पर तीन युवकों ने भाजपा विधायक के सचिव को पीटा
हरियाणा न्यूज हांसी : हरियाणा की भाजपा सरकार में हिसार जिले की हांसी विधानसभा क्षेत्र से BJP विधायक विनोद भयाना के निजी सचिव और उसके दोस्त पर तीन युवकों ने बीती रात को हमला कर दिया। इस हमले में विधायक विनोद राणा के निजी सचिव और उसके दोस्त को गहरी छोटे लगी हैं जिन्हें का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है वहीं पुलिस में एमएलए विनोद भयाना के निजी सचिव के ब्यान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोस्त को बुलाया था कंसल ढाबे के पास
पुलिस को दिए बयान में रवि अरोड़ा ने बताया कि वो हांसी के BJP MLA विनोद भयाना का निजी सचिव के तौर पर काम करना है। बुधवार की रात को करीब 10 बजे वह अपने दोस्त दिनेश के साथ बैठा हुआ था कि दिनेश के फोन पर फोन आया और कहा की अंबेडकर चौक पर कंसल ढाबा हांसी आ जाओ तुमसे कोई बात करनी है। जब वह दोनों अपनी गाड़ी में सवार होकर अंबेडकर चौक स्थित कंसल ढाबे पर पहुंचे तो बातचीत करने के लिए दिनेश गाड़ी से उतर गया और वह गाड़ी में ही बैठा रहा।
दोस्त को छुड़ाने पर किया हमला
एमएलए विनोद भयाना के निजी सचिव रवि अरोड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस समय के बाद एक गाड़ी से तीन युवक उतरे जिन्होंने ड्रिंक की हुई थी और आते ही उसके दोस्त दिनेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब वह अपने दोस्त को छुड़ाने के लिए पहुंचा तो उन्होंने दिनेश को तो छोड़ दिया और उसके साथ मार पिटाई करने लगे। रवि अरोड़ा ने बताया कि दो युवकों में उसे पकड़ लिया और तीसरे युवकों ने उसके मुंह पर जमकर घुसे मारे जिसके कारण उसके मुंह और आंख पर गहरी चोट लगी है और एक हाथ भी टूट गया। वही हिस्सा हमले में उसके दोस्त के भी दांत टूट गए।
रवि अरोड़ा ने बताया कि झगड़े की आवाज सुनकर ढाबे से कुछ लोग बाहर आए तो उन्हें आता देख हमलावर तीनों युवक मौके से भाग गए। उन्हें गंभीर रूप से घर देखकर लोगों ने उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। हांसी पुलिस ने विधायक विनोद भयाना के निजी सचिव रवि अरोड़ा कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आज की हरियाणा की ताजा खबरें :-
हांसी में हादसा : दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर अनिपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,
बरवाला में जलती चिता से निकाला महिला का शव, रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे श्मशान,
उकलाना में टीचर की पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान, कुछ समय पहले ही टीचर ने की थी तीसरी शादी,
अग्रोहा में बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा घायल,
ऐलनाबाद में अवैध कब्जे पर चला पीला पंजा, जोहड़ की जमीन को करवाया कब्जा मुक्त,
मंजू होटल के कमरे में मिले महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks