स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद में जजपा को फिर लगा झटका, जजपा नेता एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि जजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

 JJP again suffered setback in Narnaund, JJP leader and district council representative Rajendra Chahal left JJP and joined Congress -  Hisar news Today 

जजपा नेता एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र चहल जेजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए जिला पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र चहल व अन्य।

हरियाणा न्यूज नारनौंद : हरियाणा में भाजपा जजपा का गठबंधन टूटने के बाद जजपा को एक के बाद एक झटका लग रहे हैं। हाल ही में नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से जजपा को फिर से उस समय बड़ा झटका लगा जब हिसार जिला परिषद के वार्ड नंबर 28 से जिला परिषद प्रतिनिधि राजेंद्र चहल ने जजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। इससे पहले जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजबीर संधू सहित कई नेता पार्टी को छोड़कर दूसरे राजनीतिक दलों में शामिल हो चुके हैं।






 

हिसार जिला परिषद के वार्ड नंबर 26 से जिला पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र चहल जेजेपी को छोड़कर अपने समर्थको सहित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और जयप्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। जल्द ही पार्टी में नई भूमिका में नजर आएंगे। वार्ड नंबर 26 से जिला पार्षद प्रतिनिधि मदन हेड़ी निवासी राजेंद्र चहल पिछले काफी समय से जेजेपी पार्टी से जुड़े हुए थे और वह फिलहाल हिसार जिला के प्रधान महासचिव के पद पर भी नियुक्त थे। पार्टी से उनका मोह भंग हो गया।








 उन्होंने कांग्रेस पार्टी में आस्था जताते हुए अपने समर्थको सहित शामिल हो गए। उन्होंने बताया कि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसको पूरी मेहनत के साथ निभाने का काम करेंगे। और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचा कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। इस अवसर पर सरपंच प्रदीप पूनिया, कर्मवीर, मनोज सिहाग, सुभाष राजल, संजय, बलवान, सत्यवान मलिक, दिलबाग, भूपेंद्र इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।


आज की हरियाणा की ताजा खबरें :
हांसी में BJP विधायक के निजी सचिव और उसके दोस्त की पीटाई, आंख पर गहरी चोट, हाथ टूटा, दोस्त के दांत टूटे
हांसी में हादसा : दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर अनिपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
बरवाला में जलती चिता से निकाला महिला का शव, रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे श्मशान
उकलाना में टीचर की पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान, कुछ समय पहले ही टीचर ने की थी तीसरी शादी
अग्रोहा में बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा घायल,
मंजू होटल के कमरे में मिले महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |